{"_id":"6a5b68fc56f060f2eb017d68","slug":"it-is-essential-to-pay-attention-to-students-mental-health-in-the-present-times-principal-rohtak-news-c-17-roh1020-890163-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक : प्राचार्य
Sat, 18 Jul 2026 05:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रोहतक में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए सिविल अस्पताल, रोहतक के सौजन्य से शनिवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें सिविल अस्पताल की मनोवैज्ञानिक डॉ. सुमन हुड्डा और सुनीता रानी शामिल थीं। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक किया।
डॉ. सुमन हुड्डा और सुनीता रानी ने तनाव, अवसाद, मनोग्रस्तता, बाध्यता और मनो विदलता जैसी मानसिक बीमारियों के लक्षणों और कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे इन बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को पहचान सकते हैं।
व्याख्यान में विभिन्न प्रकार की नशा मुक्ति की समस्याओं और उनसे संबंधित समाधानों पर भी चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. वीना सचदेवा, डॉ. फूल कुमार, डॉ. किरण शर्मा, डॉ. अनीता सिंघल, मनोविज्ञान विभाग की डॉ. नीलम मंगला, डॉ. विनोद, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. अंकिता, मिसेज कविता और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।