फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is also necessary for Acharya to connect with modernity: Principal

आचार्य को आधुनिकता से जुड़ना भी आवश्यक है : प्राचार्य

Sun, 15 Dec 2024 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
It is also necessary for Acharya to connect with modernity: Principal
14सीटीके06-शिक्षा भारती विद्यालय में योग करते छात्र। स्रोत : स्कूल
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित शिक्षा भारती विद्यालय रामनगर रोहतक में आचार्य दक्षता वर्ग आयोजित किया गया। इसमें सभी आचार्य ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पहला सत्र योग का रहा। इसमें आरती भटनागर व आचार्य प्रिया ने योग के बारे में बताया।
विज्ञापन

योग की कई क्रियाएं भी कराईं। इसके बाद वंदना सत्र की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य ममता भोला ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पंचांग और हिंदी समाचार के बाद वर्ग की प्रस्तावना में प्राचार्य ने बताया कि विषय ज्ञान के साथ-साथ आज आचार्य को तकनीकी शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पोकन इंग्लिश जैसे मुद्दों की जानकारी रखना भी जरूरी है। बौद्धिक सत्र में सरिता शर्मा ने दक्षता वर्ग का स्वरूप व आवश्यकता विषय पर विचार रखे।
विज्ञापन

शिक्षण कौशल सत्र में कक्षा कक्ष में औपचारिक व अनौपचारिक शिक्षण के विषय में विचार रखे गए। खेल सत्र में आचार्यों ने मीरा रंजन के सहयोग से ज्ञानवर्धक व मनोरंजक खेलों का आनंद उठाया। कोमल चौधरी के नेतृत्व में सभी आचार्यों ने देशभक्ति व ईशभक्ति से भरपूर गीतों व भजनों पर आधारित अंत्याक्षरी खेली। वर्ग प्रमुख गीता आहुजा, पर्यवेक्षक अनीता रल्हन रहीं और मंच संचालन नीलम बूरा की ओर से किया गया। समापन सत्र में महेश अहलावत ने दिनभर की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उनकी समालोचनात्मक समीक्षा की। कल्याण मंत्र के साथ दक्षता वर्ग का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed