फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is a big challenge to enhance the hidden talent of children: Sandeep

बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना बड़ी चुनौती : संदीप

Sun, 21 Apr 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
It is a big challenge to enhance the hidden talent of children: Sandeep
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कबलाना में नेत्र जांच, फिजियोथैरेपी जांच एवं काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम मित्रता क्लीनिक जिला अर्श काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कबलाना प्राचार्य अजय खोखर ने की। साथ ही राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा काउंसलिंग एवं प्रतिभा निखार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

स्कूल में नेत्र जांच राज्य कार्यालय के समन्वय मधु आई केयर सेंटर एवं आरबीएसके मोबाइल हेल्थ टीम डॉ. रोबिन, ऑप्थाल्मिक अस्सिटेंट आकाश, ऑप्थाल्मिक अस्सिटेंट प्रिंस द्वारा नेत्र जांच की गई। जांच के बाद बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त में चश्मा बनवाया जाएगा और वितरण होगा। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट अरुण वर्मा ने स्वस्थ रहने एवं हड्डी मजबूत बनाए रखने के आवश्यक टिप्स दिए। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से मित्रता क्लीनिक चलाया गया। जिला अर्श काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने बच्चों की काउंसलिंग की गई, इसमें कुछ बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग हो पाई। प्रतिभा मंथन करते हुए बच्चों का दिमाग बढ़ाने जैसे खेल एवं व्यायाम प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें दो ग्रुप प्रथम और द्वितीय रहे। बच्चों को किशोर जागरूकता सामग्री एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्राध्यापक सरिता रानी, सौरभ मेहंदिया, सुभाष, अमित वशिष्ठ, सुनील कुमार, सरिता, प्रवीण कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed