फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It has become difficult to walk on the potholed roads of VIP city

Rohtak News: वीआईपी शहर की गड्ढों भरी सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

Fri, 14 Feb 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
It has become difficult to walk on the potholed roads of VIP city
13सीटीके03....मॉडल टाउन पर उखड़ी सड़क। संवाद
रोहतक। कभी सीएम सिटी की शान रहे रोहतक की हालत अब कस्बाई बन गई है। वीआईपी के इस शहर की मुख्य सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं। अंदरूनी सड़कें भी जर्जर हाल हैं। कहीं सीवरेज पाइप तो कहीं पेयजल लाइन बिछाने के नाम पर सड़कें खोद डाली गई है। अब हालात ये हैं कि सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक परेशानी भरा साबित हो रहा है। इसके बावजूद सुध न सरकार ले रही है न प्रशासन। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शहर की विभिन्न सड़कों का जायजा लिया तो यह सच सामने आया।
विज्ञापन


शहर की विभिन्न मुख्य सड़कों के हालात खस्ता बने हुए हैं। सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। कहीं राेड़ियां उखड़ी हुई हैं तो कहीं सड़क ऊबड़-खाबड़ हैं। इनका निर्माण इस कदर लापरवाही से हुआ है कि वाहन यहां उछले बगैर नहीं रहते हैं। ऐसे में हादसे होने का भी डर बना रहता है। सरकार का दावा है कि सड़कों के सारे गड्ढे भरे जाएंगे। जबकि हकीकत में लापरवाही का आलम यह है कि न तो गड्ढे भरे गए हैं और न ही सड़कों की मरम्मत हो रही है। शहर के वीआईपी इलाके डी. पार्क, मॉडल टाउन, सोनीपत रोड व दिल्ली रोड तक की जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों के इलाके भी बदहाल
आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के इलाके भी बदहाल हैं। डीएलएफ कॉलोनी में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व पूर्व मेयर मनमोहन गोयल का आवास है। इनके इलाके की सड़कों पर भी गड्ढों की भरमार है। इसी तरह विधायक बीबी बतरा आवास के बाहर भी गड्ढे हैं। अन्य जनप्रतिनिधियों के इलाकों का भी सूरत ए हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर में आप किसी भी तरफ से प्रवेश करेंगे तो आपका स्वागत उखड़ी सड़क और गड्ढों से होगा। ये गड्ढे काफी जानलेवा साबित हो रहे हैं।
सुरेश नहरा, बस अड्डा रोड।
............................
डी. पार्क रोड पर गड्ढों की भरमार है। छोटे वाहनों का चलना इस रोड पर लगभग मुश्किल है। इससे हादसों होने का डर बना रहता है।

पूनम पुरानी हाउस बोर्ड कॉलोनी निवासी
वर्जन
शहर में गड्ढे भरने का काम चला रहा है। जहां भी गड्ढे हो रहे हैं, जल्द ही भर दिए जाएगा।
अरुण कुमार एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।

13सीटीके03....मॉडल टाउन पर उखड़ी सड़क। संवाद

13सीटीके03....मॉडल टाउन पर उखड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed