{"_id":"67d092601c16498d7001a3e0","slug":"issues-raised-regarding-sewer-and-water-supply-rohtak-news-c-197-1-snp1003-133579-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीवर, पानी आपूर्ति के उठाए मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीवर, पानी आपूर्ति के उठाए मुद्दे
विज्ञापन
फोटो 27: चंडीगढ़ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते सोनीपत से विधायक निखिल मदान। स्रोत:
सोनीपत। चंडीगढ़ में चल रहे विधानसभा सत्र में विधायकों ने हलके के विकास को लेकर सरकार के समक्ष मुद्दे उठाए। सोनीपत से विधायक निखिल मदान ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का समर्थन किया और भाजपा सरकार को मजदूर, युवा वर्ग और किसान के कल्याण को समर्पित बताया।
विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि क्षेत्र औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यहां सीवर व्यवस्था, सड़क, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं में इजाफा करने की मांग उठाई। बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल ने हलके के विभिन्न गांवों में बारिश में ओवरफ्लो हुए तालाबों के पानी की निकासी का स्थायी समाधान न होने का मुद्दा उठाया।
सोनीपत से विधायक निखिल मदान ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली रिठाला से कुंडली-नाथूपुर तक मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार की सौगात सोनीपत के लाेगों को दी है। सोनीपत जिले के चारों तरफ एक्सप्रेस वे और हाईवे का ऐसा जाल सरकार ने बिछाया है कि घंटों का सफर मिनटों में तय किया जा रहा है।
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को 10 फीसदी आरक्षण दे सरकार : विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि आईएमटी में मारुति सहित अन्य औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही है। सरकार इनमें स्थानीय युवाओं को दस फीसदी आरक्षण दिलाए। उन्होंने कन्या महाविद्यालय को सरकारी का दर्जा दिलाने की मांग दोहराई। दिल्ली मार्ग को सुधारने के लिए फिर से विधानसभा में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि बड़े गांवों में ई-लाइब्रेरी बनाई जानी चाहिए। फसलों की सिंचाई बेहतर हो, इसके लिए टेल पर पर्याप्त पानी पहुंचे। खरखौदा मंडी जिलेभर में सबसे ज्यादा राजस्व देती है। इसमें सीवर, सड़क व किसानों से संबंधित सुविधाएं बढ़ानी चाहिए।