फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Irregularities in HTET; four candidates boycott the exam.

Rohtak News: एचटेट में गड़बड़ी, चार ने किया परीक्षा का बहिष्कार

Sun, 05 Jul 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 05 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in HTET; four candidates boycott the exam.
रेवाड़ी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दौरान शनिवार को रेवाड़ी के सूरज स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र वितरण में हुई गड़बड़ी और अव्यवस्थाओं से नाराज होकर चार अभ्यर्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन को आधे घंटे का अतिरिक्त समय देना पड़ा। जिला प्रशासन के मुताबिक इस मामले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को सेंटर की रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा देने आई अभ्यर्थी पूनम ने बताया कि उनका अंग्रेजी विषय का पेपर था लेकिन जब उन्होंने प्रश्नपत्र के पन्ने पलटे तो अंदर अर्थशास्त्र का पेपर अटैच मिला। अभ्यर्थियों ने 35 मिनट देरी से पेपर पहुंचने और ओएमआर शीट से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। अभ्यर्थियों का यह भी दावा है कि परीक्षा कक्ष में जो प्रश्नपत्र लाया गया, उसका लिफाफा पहले से खुला हुआ था।
विज्ञापन

प्रशासनिक रुख पर फूटा गुस्सा, निष्पक्ष जांच की मांग
अभ्यर्थियों का आरोप है कि हंगामे के दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी मौजूद थी, लेकिन विवाद बढ़ते ही गाड़ी वहां से चली गई। इससे अभिभावकों और छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। सोशल मीडिया पर भी इस घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें अभ्यर्थी पूरी परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी और अंग्रेजी के अलग-अलग रहे विकल्प : नारनौल में कनीना के नितिन ने बताया कि पेपर में हिंदी और अंग्रेजी प्रश्नों में सही मिलान नहीं हो रहा था। इसके चलते प्रश्नों के उत्तर देने में कठिनाई आई। राेहतक में अंग्रेजी की अभ्यर्थी ने बताया कि पैसेज दिए नहीं, फिर भी पैसेज से प्रश्न पूछे गए थे। बोर्ड को मूल्यांकन के समय इन बिंदुओं का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed