Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Iran-US tensions...Basmati rice prices fall by 600 per quintal

Rohtak News: ईरान-अमेरिका तनाव...600 रुपये प्रति क्विंटल गिरे बासमती चावल के दाम

Sun, 18 Jan 2026 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 Jan 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Iran-US tensions...Basmati rice prices fall by 600 per quintal
10...व्यापारी हर्ष।
करिश्मा रंगा
विज्ञापन

रोहतक। ईरान विवाद व अमेरिकी टैरिफ का असर बाजार में चावल कारोबार पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात की बढ़ती दिक्कतों ने चावल के दाम गिरा दिए हैं। इसमें बासमती चावल मुख्य है। यह नौ हजार रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 8400 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं, पहले सामान्य चावल 75 रुपये किलो बिक रहा था। अब रेट 65 रुपये हो गए हैं।
इसका सीधा असर निर्यात पर पड़ा है। इससे देश की चावल मंडियों में भी मांग प्रभावित हुई है। भुगतान अटकने और नए ऑर्डर रुकने से चावल का निर्यात प्रभावित हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता का माहौल है, इससे व्यापारी वर्ग चिंतित है। संवाद
विज्ञापन

-----------
ईरान भारतीय बासमती चावल का आयात करने वाला प्रमुख देश है। वहां मौजूदा राजनीतिक व आर्थिक संकट के चलते भुगतान अटकने और नए ऑर्डर रुकने से निर्यात में जोखिम का खतरा उत्पन्न हो गया है। ऐसे में व्यापारी इससे बचने का प्रयास कर रहे हैं। नतीजतन, मंडियों में चावल खासकर बासमती की मांग कमजोर पड़ गई है। भुगतान को लेकर अनिश्चितता के चलते फिलहाल पुराने ऑर्डर ही पूरे करने पर ध्यान है। नया ऑर्डर जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हर्ष गिरधर, चावल व्यापारी, अनाज मंडी


-------------
चावल की बासमती व अन्य किस्में ईरान समेत कई देशों में सप्लाई होती हैं। मौजूदा हालात के चलते निर्यात प्रभावित हो रहा है। इस कारण मंडी में खरीदार सतर्क हो गए हैं। चावल के दाम में अभी हल्की गिरावट आई है। जिले की अनाज मंडियों में बासमती व अन्य चावल के कारोबार पर असर होने लगा है। पहले सामान्य चावल प्रति किलो 75 रुपये बिक रहा था। अब यह 65 रुपये बिक रहा है।
- सतराम नरवाल, चावल व्यापारी, अनाज मंडी

-----------
चावल फसल अच्छी हुई थी। बाजार में भी इसका ठीक-ठाक भाव मिला। मौजूदा समय में अमेरिका के टैरिफ व ईरान विवाद से चावल कारोबार पर असर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों में बाजार में करीब पांच प्रतिशत तक की गिरावट आई है। यह गिरावट लंबे समय तक बनी रही तो किसान के लिए अगले सीजन में धान की फसल के अच्छे दाम मिलना मुश्किल हो सकता है।
- हितेश, किसान

-------------
चावल खाने की थाली का हिस्सा है। घर में इसकी रोज जरूरत होती है, इसलिए धान की फसल आने के समय ही चावल की खरीद की थी। फिलहाल बाजार में चावल के दाम कुछ कम हुए हैं। ये दाम और कम होने का अंदेशा है।

- रमेश कुमार, ग्राहक

-----------
चावल के दाम कम होने से आम आदमी को राहत मिलेगी। उन्हें सस्ता चावल मिल सकेगा। बाजार में चावल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए किसी तरह की कोई चिंता नहीं है।
- सुनीता देवी, गृहिणी
------------
थोक बाजार में चावल के मौजूदा रेट प्रति क्विंटल (रुपये में)

चावल की किस्म
पहले के रेट मौजूदा रेट
बासमती
9000
8400

बासमती 1121
6,200
5,900

बासमती 1509
5,800
5,500

पूसा बासमती
6,000
5,700

नॉन-बासमती
3,200
3,050

10...व्यापारी हर्ष।

10...व्यापारी हर्ष।

10...व्यापारी हर्ष।

10...व्यापारी हर्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed