फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INTUC will participate in the nationwide strike on February 12: Dinesh Hooda

12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में इंटक लेगी हिस्सा : दिनेश हुड्डा

Sun, 08 Feb 2026 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
INTUC will participate in the nationwide strike on February 12: Dinesh Hooda
04 राज्य महासचिव दिनेश हुड्डा
रोहतक। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, फेडरेशनों व क्षेत्रीय यूनियनों ने 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को पक्का करने, रोडवेज का निजीकरण रोकने व चिकित्सा सुविधाओं लागू करने जैसी मांगों को लेकर हड़ताल कर्मचारी भरपूर समर्थन के साथ हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

ये बातें हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित इंटक के राज्य महासचिव दिनेश हुड्डा ने प्रेस बयान जारी कर कहीं। दिनेश हुड्डा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने इस हड़ताल को भरपूर समर्थन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इंटक हरियाणा एवं हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने अनेक मांग-मुद्दों पर सहमति रखते हुए रोडवेज कर्मचारियों के हित में इस आंदोलन में शामिल फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य उप प्रधान संदीप दलाल ने कहा कि सरकार की ओर से सार्वजनिक विभागों को संकुचित करने व पद समाप्त करने, आठवां वेतन आयोग गठन करने व चालक-परिचालकों का वेतनमान बढ़ाने बारे संज्ञान न लेने, चार लेबर कोड लागू करने से कर्मचारियों में रोष है। इन परिस्थितियों में संयुक्त आंदोलन समय की अनिवार्य आवश्यकता है।
दिनेश हुड्डा ने कहा हरियाणा में संयुक्त आंदोलन को और अधिक मजबूत करते हुए हरियाणा राज्य परिवहन के कर्मचारी राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होंगे।
कर्मचारी, मजदूर और किसानों की एकता की इस बड़ी लड़ाई में शामिल होकर ट्रेड यूनियन अधिकारों व संगठनों पर होने वाले हमलों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed