फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Interview for recruitment to SPO post from 19th

Rohtak News: एसपीओ पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 19 से

Sun, 18 May 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Interview for recruitment to SPO post from 19th
झज्जर। विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बल के पूर्व जवानों के साक्षात्कार 19 मई से शुरू होंगे।
विज्ञापन

विशेष चयन कमेटी की अध्यक्ष व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय /क्राइम जसलीन कौर ने बताया कि एसपीओ पद पर भर्ती के लिए आवेदकों का साक्षात्कार 19 से 21 मई तक झज्जर पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन होगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से क्रम संख्या अनुसार रोजाना 70 आवेदकों के साक्षात्कार होंगे। 19 मई को क्रमांक नंबर 80001 से 80076 तक, 20 मई को क्रमांक नंबर 80077 से 80164 और 21 मई को क्रमांक नंबर 80165 से 80260 तक उम्मीदवारों के साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एसपीओ पद पर भर्ती के लिए पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष चयन कमेटी गठित की गई है। विशेष भर्ती कमेटी में पुलिस उपायुक्त, दो सहायक पुलिस आयुक्त के अधिकारी शामिल हैं।

साक्षात्कार में उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज की मूल प्रति लानी होगी। झज्जर पुलिस में रिक्त पदों पर 74 विशेष पुलिस अधिकारियों के रूप में भर्ती के लिए 214 उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र देते हुए रजिस्ट्रेशन करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed