फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   International boxer Amit Panghal gave Relief fund on Amar Ujala's call

अमर उजाला के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल ने दी सहायता राशि

Mon, 13 Apr 2020 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
International boxer Amit Panghal gave Relief fund on Amar Ujala's call
रोहतक। अमर उजाला अखबार पढ़ते अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अंमित पंघाल और पिता विजेंद्र सिंह पंघाल, माता
मायना गांव निवासी विश्व के नंबर वन मुक्केबाज अमित पंघाल ने अमर उजाला के आह्वान पर एक लाख रुपये भीम यूपीआई के माध्यम से डोनेट किये हैं। अमित ने बताया कि पिता विजेंद्र सिंह पंघाल व माता ऊषा देवी सुबह अमर उजाला अखबार पढ़ रहे थे तोे उसमें खबर देखी कि खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री केयर्स फंड में पैसे डोनेट किये हैं। समाचार पढ़कर उनके माता-पिता की भी इस संकट की घड़ी में देश के लिए मुमकिन राशि देने की इच्छा जागृत हुई। अमित ने बताया कि जब पिता ने उनको पैसे डोनेट करने के लिए कहा तो मां ने सवाल किया कि लॉकडाउन में बैंक में पैसे कैसे जमा कराएगा। फिर उन्होेंने माता-पिता को भीम यूपीआई से डिजिटल पेमेंट के बारे में बताया और डिजिटल पेमेंट के माध्यम से एक लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह रुपये डोनेट करने की कोशिश की, लेकिन एक दिन में एक लाख की लिमिट होने के कारण सोमवार को एक लाख ही पीएम केयर्स फंड में दे पाए। अमित ने कहा कि बचे हुए 11 हजार एक सो ग्यारह रुपये मंगलवार को डोनेट करेगा। अमित के बडे़ भाई फौजी अजय पंघाल ने भी इस बात पर खुशी जाहिर की, जो फिलहाल पठानकोट में है।
विज्ञापन

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए बनाया वीडियो :
अमित पंघाल ने प्रधानमंत्री की मुहिम डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक वीडियो भी बनाया। जिसमें अपने माता-पिता को ही पात्र रखा। 29 सेकेंड के इस वीडियो को अमित ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर डालकर प्रधानमंत्री की मुहिम के साथ जुड़कर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। साथ ही संकट की इस घड़ी में दान करने की अपील की है।

रोहतक। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल द्वारा भीम यूपीआई से डोनेट की गई राशि का स्क्रीन शांट। ल?

रोहतक। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल द्वारा भीम यूपीआई से डोनेट की गई राशि का स्क्रीन शांट। ल?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed