फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Intermittent drizzling continued in Jhajjar.

Rohtak News: झज्जर में रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी

Fri, 04 Sep 2026 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Intermittent drizzling continued in Jhajjar.
झज्जर। झज्जर में शुक्रवार सुबह से शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इससे तापमान में ठंडक आ गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के बाहरी एरिया में कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम बदलाव से अब हल्की ठंडक ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह लगभग साढे़ 12 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो दोपहर 3 बजे तक रुक-रुककर जारी रही। कुछ देर बाद बूंदाबांदी रुक गई। उसके बाद पांच बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो देर शाम तक रुक-रुककर जारी रही। अचानक दो दिन से बदले मौसम के चलते वायरल बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। बच्चों और बुजुर्गों में खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत ज्यादा आ रही है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed