{"_id":"61ec6cd12e3ed2445c44051c","slug":"intermittent-8-mm-rain-throughout-the-day-still-expected-today-rohtakcity-news-rtk6364441165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर में रुक-रुक कर हुई 8 एमएम बारिश, आज भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर में रुक-रुक कर हुई 8 एमएम बारिश, आज भी आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को दिन भर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। इसे दिन भर में 8 एमएम दर्ज किया गया है। रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से रात के तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम विशेषज्ञ नवदीप ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आया है। बादल दिनभर बरसे हैं। जिले में करीब 8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। रविवार को भी बारिश संभावित है। इससे रात के तापमान में वृद्धि होगी। बारिश के कारण जिले का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण हवा में नमी बढ़ने से कोहरे की भी संभावना बढ़ गई है। फिलहाल बारिश से ठंड और बढ़ने की संभावना है।
जलभराव ने किया परेशान
शनिवार को रुक-रुक कर दिन भर बारिश जारी रही। इस बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। इस कारण लोगों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया। लघु सचिवालय, सेक्टर, प्रेम नगर, किला रोड, पुराना शहर, देव कॉलोनी व अन्य जगह सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। जर्जर हाल सड़कों पर हालात खतरनाक नजर आए। यहां गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना मुश्किल भरा साबित हुआ।