{"_id":"6691cd22371422f222027a8a","slug":"interim-bail-to-kejriwal-is-victory-of-justice-and-truth-harish-kumar-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111858-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को अंतरिम जमानत न्याय और सत्य की जीत : हरीश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को अंतरिम जमानत न्याय और सत्य की जीत : हरीश कुमार
Sat, 13 Jul 2024 06:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। आम आदमी पार्टी(आप) के जिला अध्यक्ष हरीश कुमार ने जारी बयान में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ये न्याय और सत्य की जीत है, जो भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति को करारा झटका है।
कोर्ट ने भाजपा की साजिश को बेनकाब कर दिया है। पार्टी पहले दिन से ही कह रही थी कि ये कथित शराब घोटाला फर्जी है। उन्होंने कहा कि हमें न्यायालय पर विश्वास है कि 15 जुलाई को होने वाली सुनवाई में भी सत्य की जीत होगी। आज के समय में हरियाणा के हर गांव और हर घर तक अरविंद केजरीवाल का नाम और आम आदमी पार्टी की सोच पहुंच चुकी है। इसलिए बीजेपी “हरियाणा में भी केजरीवाल” के नारे से घबराई हुई है। संवाद