फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INLD workers protested against cutting the pension of the elderly

बुजुर्गों की पेंशन काटने के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Aug 2022 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
INLD workers protested against cutting the pension of the elderly
बुजुर्गों की पेंशन काटने के विरोध में मानसरोवर पार्क से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकालते इनेल?
बुजुर्गों की पेंशन काटने के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से बुजुर्ग, विधवाओं, दिव्यांगों की बंद पेंशन तुरंत चालू करने की मांग की। चेतावनी दी गई अगर मांग पूरी नहीं होती तो सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इनेलो जिला प्रधान सतीश राठी व जिला प्रभारी बलवंत मायना के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। राठी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गठबंधन सरकार ने पिछले तीन वर्षों में लगभग तीन लाख बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी है और यह सिलसिला अब भी लगातार जारी है। इससे बुजुर्गों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने सरकार से तुरंत बुजुर्गों की बंद की गई पेंशन को शुरू करने की मांग की, ताकि बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. नफे सिंह लाहली, मास्टर मुख्यतार सिंह, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, करतार सरपंच, यादराम सरपंच, डॉ. रणबीर हुड्डा, सूरज देहराज, बबलू नरवाल, ताजबीर शिमली, रामभगत कन्हेली, वेद भराण, करतार मकडौली, जयभगवान लाढोत, देवेन्द्र, जगत सिंह, धुरेंद्र सिवाच, करण सिंह, राज सिंह, कुंती देवी, शिला सहारण, संतोष देवी, धर्मपाल मान, सतबीर, सुनीता नांदल, राजबीर वाल्मीकि, बलराज खासा, रोहताश, कर्मबीर, करतार सिंह, राजेश कटवाडा, सतबीर मलिक, सुखबीर, रामफल, विनोद अहलावत, रणधीर बनियानी, भोला ढाका, बल्लू खेड़ी साध, जसबीर जस्सा, जितेंद्र दांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed