फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INLD leader Sunaina Chautala attacks BJP in Rohtak, says government has no control over officers

Haryana: रोहतक में इनेलो नेता सुनैना चौटाला का भाजपा पर हमला, सरकार की अधिकारियों पर नहीं है पकड़

Wed, 22 Jan 2025 01:38 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Jan 2025 01:38 PM IST
सार

सुनैना चौटाला ने पेपर लीक और स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में नकल के मामलों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ऐसी गलती एक बार, दो बार, या तीन बार हो सकती है, लेकिन 30 या 32 बार नहीं। इन मामलों की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जानी चाहिए ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके।

विज्ञापन
INLD leader Sunaina Chautala attacks BJP in Rohtak, says government has no control over officers
सुनैना चौटाला - फोटो : संवाद

विस्तार

इनेलो महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने बुधवार को मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की अधिकारियों पर कोई पकड़ नहीं है और मुख्यमंत्री अपने फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं।

विज्ञापन

सुनैना चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर चाहें तो संविधान का सहारा लेकर एक मिनट में समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, लेकिन वे दिल्ली के निर्देशों पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार तक के लिए दिल्ली से अनुमति लेते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चौधरी देवीलाल को किसान नेता के कार्यक्रम में नहीं जाने की सलाह देने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की बात कही थी, लेकिन किसान नेता के कार्यक्रम में जाना जरूरी समझा। सुनैना चौटाला ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ऐसा नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, जबकि जीतने पर ईवीएम ठीक मानी जाती है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि किसान विरोधी पार्टी के नाम पर एक घास को "कांग्रेस घास" कहा जाने लगा है।

चौटाला ने पेपर लीक और स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में नकल के मामलों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ऐसी गलती एक बार, दो बार, या तीन बार हो सकती है, लेकिन 30 या 32 बार नहीं। इन मामलों की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जानी चाहिए ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed