फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   inld against hcs recruitment

एचसीएस भर्ती में धांधली के विरोध में इनेलो जाएगा कोर्ट

Mon, 06 Jan 2014 10:37 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
inld against hcs recruitment
युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने एचसीएस भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन



उन्होंने पत्रकार वार्ता में ऐलान किया कि वे एचसीएस भर्तियों में भाई भतीजावाद के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और पूरे प्रदेश में जनता को इस बारे में जागरूक किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले दिनों सरकार ने जो 151 एचसीएस के पदों पर नियुक्तियां की थी, उसमें भारी धांधली की गई। मुख्यमंत्री ने अपने रिश्तेदारों और चहेतों को भर्ती करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों के नजदीकी रिश्तेदारों और प्रशासनिक अफसरों के लाड़लों को भर्ती करने के लिए सारे नियम व कायदे ताक पर रख दिए। इंटरव्यू के दौरान इन सभी को योग्य उम्मीदवारों की तुलना में अधिकतम अंक दिए गए।


उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार आरटीआई के तहत एचसीएस भर्ती का रिकार्ड देने से मना कर रही है ताकि जनता के समक्ष घोटाला सामने न आ सके। हुड्डा सरकार इस भर्ती को छिपाने के लिए भर्ती का सारा रिकार्ड जलाकर या अन्य तरीके से नष्ट कर सकती है, परंतु इस बारे में अदालत की शरण लेंगे। भर्ती का रिकार्ड लेने के लिए राज्य सूचना आयोग और केंद्रीय सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने 61 नामों की सूची जारी करते हुए उन्हें सीएम, विधायकों और अफसरों का करीबी बताया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सात से 17 जनवरी तक पूरे प्रदेश में इन भर्तियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सीएम हाउस के सामने आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।


... तो सीएम के पिता की प्रतिमा के सामने देंगे धरना
युवा नेता ने बताया कि हुड्डा सरकार बुरी तरह से घबरा गई है और पूरे रोहतक शहर में धारा 144 लगा दी गई। उन्हें रोहतक में आमरण अनशन करने की अनुमति तक नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि यदि रोहतक शहर में प्रशासन ने आमरण अनशन की अनुमति नही दी तो रोहतक शहर से बाहर खेड़ी साध गांव के पास चौधरी रणबीर हुड्डा की प्रतिमा के सामने अनशन शुरू करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान सतीश नांदल, युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी बलदेव अलावलपुर, युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल, जितेंद्र बल्हारा, बलराम मकड़ौली और राव अभिमन्यु उपस्थित रहे।


अनिरुद्ध चौटाला को दिया इनेलो में आने का न्योता

युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि चचेरे भाई अनिरुद्ध चौटाला भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं। मगर यह लड़ाई कोई अकेला नहीं जीत सकता है। इसलिए सभी को एकजुट होकर जंग लड़नी होगी। दुष्यंत चौटाला सोमवार को सिल्वर गार्डन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दुष्यंत ने कहा कि जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार का विरोध करेगा, इनेलो पार्टी उसका साथ देेगी। उन्होंने अनिरुद्ध चौटाला का कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। ताऊ देवीलाल के पोते और फिल्ममेकर अनिरुद्ध ने कुछ दिनों पहले से नौकरियों में धांधली का आरोप लगाकर अभियान छेड़ हुआ है। एक जनवरी को उन्हें रोहतक से धरने के वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed