किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में उसके उद्योगों का अहम स्थान होता है। उक्त बातें सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल बिजनेस अचीवर अवॉर्ड समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।
सांसद ने कहा कि कोरोना काल से उपजी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उद्योगपतियों ने अपनी मेहनत के दम पर अपने उद्योगों को संभाला। बल्कि, उनके सहारे लोगों के लिए रोजगार की भी व्यवस्था की। केंद्र सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में सीएम मनोहर लाल द्वारा अनेकों राहत पैकेज आवंटित किए गए। ताकि उद्योगों को कोरोना संकट से बचाया जा सके। आगे भी निरंतर इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी भी स्तर पर उद्यमियों को कोई परेशानी न आए। सभी उद्यमी अर्थव्यवस्था की रीढ़ के समान हैं। उनको आने वाली दिक्कतों के समाधान की दिशा में केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आगे भी बहुत सारी परियोजनाएं चलाई जाएंगी, जिससे उद्योग और रफ्तार पकड़ें। वित्तमंत्री ने भी बहुत सारी जनहितकारी योजनाओं की घोषणा की है, जो जल्द लागू होंगी। उनका फायदा उद्योगों के साथ आम लोगों को भी मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल, सांसद महाबल मिश्रा भी मौजूद रहे।