फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Indian Navy is the watchdog of the country's national security

Rohtak News: भारतीय नौसेना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा की प्रहरी

Wed, 04 Dec 2024 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy is the watchdog of the country's national security
04सीटीके03 एमडीयू में नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान में मौजूद ​शिक्षक व विद्यार्थी। स्
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रक्षा व सामरिक अध्ययन विभाग में भारतीय नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने स्वागत भाषण दिया। नौसेना के सेवानिवृत्त रियर एडमिरल प्रदीप जोशी ने कहा कि भारतीय नौसेना भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की प्रहरी है, यह भारतीय युवाओं को एक सुनहरा कॅरिअर प्रदान करती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा होने के कारण नौसेना की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। नौसेना ही हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है, हमारा समुद्री व्यापार सुरक्षित रखती है। उन्होंने कहा कि एक शक्तिशाली राष्ट्र के लिए थल सेना और वायु सेना के साथ-साथ नौसेना का मजबूत होना भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को नौसेना में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। एडमिरल जोशी ने चीन की हिंद महासागर में बढ़ती हुई गतिविधियों और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भविष्य में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रो. एसपी वत्स, आईजीकेडी श्योराण, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. प्रोमिला, कर्नल भास्कर गुप्ता, शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed