{"_id":"6a2f113ba5e03b20e00d08bf","slug":"india-moving-from-developing-to-developed-country-grover-rohtak-news-c-17-roh1020-872555-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत विकासशील से विकसित देश बनने की ओर अग्रसर : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत विकासशील से विकसित देश बनने की ओर अग्रसर : ग्रोवर
Mon, 15 Jun 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
16-रोहतक के भिवानी चुंगी स्थित शिव नगर में कॉलोनी वासियों को संबोधित करते पूर्व मंत्री मनीष
रोहतक। भिवानी चुंगी स्थित शिव नगर में क्षेत्र के लोगों की ओर से शनिवार को पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन कोमल रंगा ने किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
भारत आज विश्व के सामने आशा और विश्वास की नई किरण बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास और सबका सहयोग के मंत्र के माध्यम से देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर चेयरमैन अशोक चौधरी, एक्जीक्यूटिव सदस्य विकास बंसल, प्रसिद्ध समाजसेवी मोहित धन्वंतरी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुरेश, पूर्व सरपंच पटवापुर, रामपाल सिंह चौहान (पूर्व सरपंच, घरौठी), एमसी प्रतिनिधि जितेंद्र रोहिला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।