फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Increased infection of corona: 150 positive including one child of two years and three years old

कोरोना का बढ़ता संक्रमण : दो साल के दो व तीनसाल के एक बच्चे समेत 150 पॉजिटिव मिले

Tue, 20 Apr 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Increased infection of corona: 150 positive including one child of two years and three years old
कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना के 150 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14,233 पर पहुंच गया है। संक्रमितों में दो साल के दो व तीन साल के एक बच्चे के अलावा 22 गृहिणी, 58 विद्यार्थी, 11 शिक्षक, 17 बुजुर्ग, चार डॉक्टर के अलावा सीए, सरकारी कर्मचारी, निजी नौकरी, व्यवसायी, चौकीदार व सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो नए 150 केस संक्रमित मिले हैं। जिले में विभिन्न चिकित्सा केंद्रों पर सोमवार को 2133 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही अब तक लिए गए सैंपलों का आंकड़ा तीन लाख 37 हजार 158 पहुंच गया है। इनमें से तीन लाख 22 हजार 53 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। वहीं, जिले के 872 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। सक्रिय कोरोना मरीजों का आंकड़ा भी 1113 पहुंच गया है। इनमें से 34 अस्पताल में व 1079 घरों में क्वारंटीन हैं। संक्रमण की दर 4.22 प्रतिशत व रिकवरी दर 90.97 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

4361 लोगों ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
जिले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई स्थानों पर वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान 4361 लोगों को महामारी से बचाव के लिए पहली डोज लगाई गई। वैक्सीनेशन शिविरों के जरिये 1028 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही जिले में अब तक एक लाख 10 हजार 632 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed