फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inconvenience...Mud blocked the path of railway passengers

Rohtak News: असुविधा...कीचड़ ने रोकी रेल यात्रियों की डगर

Mon, 19 Feb 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 19 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Inconvenience...Mud blocked the path of railway passengers
पेज 3 टॉप बॉक्स
विज्ञापन

महम रेलवे स्टेशन पर जाने वाले रास्ते में भरा है कीचड़
महम (रोहतक)। क्षेत्रवासियों के लिए नई रेलगाड़ी तो शुरू कर दी गई, लेकिन अभी कीचड़ ने उनकी डगर रोक रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी, शुक्रवार को इस रेललाइन को जनता को समर्पित किया था। महम से हांसी जाने वाली ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह सौगात दी थी, लेकिन नेशनल हाईवे नंबर 9 से लेकर महम रेलवे स्टेशन तक जाने का रास्ता कच्चा है। इस रास्ते पर कीचड़ भरा होने के कारण यहां से आना-जाना कठिन है।

महम रेलवे स्टेशन मास्टर मुनेश मीणा का कहना है कि स्टेशन तक आने-जाने के रास्ते की समस्या गंभीर है, लेकिन उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन




कल दीपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे इस ट्रेन में सफर

कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा हांसी से रोहतक तक रेल का सफर करेंगे। महम, मदीना व मोखरा में लोग उनका अभिनंदन करेंगे। कांग्रेस युवा नेता बलराम दांगी ने कहा कि 11 साल बाद दीपेंद्र हुड्डा की मेहनत रंग लाई और रोहतक-महम-हांसी रेललाइन का उनका सपना साकार हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसको लेकर भाजपा ने कई बार अड़ंगा डालने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि हमारे दीपेंद्र हुड्डा ने इस परियोजना को नवंबर 2011 में ही योजना आयोग से मंजूर करवा लिया गया था। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर पेयजल की भी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 04 व 05 कीचड़ से भरा महम रेलवे स्टेशन पर जाने का रास्ता।
फोटो 06 बलराम दांगी स्थानीय कांग्रेस नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed