{"_id":"66029efdf47346d0360f0e6b","slug":"incident-in-rohtak-lakhs-rupees-looted-from-collection-company-employee-near-hasangarh-accused-came-on-bike-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के सांपला में वारदात: हसनगढ़ के पास कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.60 लाख, बाइक पर आए थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के सांपला में वारदात: हसनगढ़ के पास कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.60 लाख, बाइक पर आए थे आरोपी
Tue, 26 Mar 2024 03:40 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Mar 2024 03:40 PM IST
सार
सोनीपत जिले के गांव सेहरी-खांडा निवासी विजय ने बाजरों से कैश कलेक्शन का कार्य करता है। रास्ते में हसनगढ़ गांव पार करने के बाद बाइक पर दो युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। उसके ऊपर नकली पिस्तौल तानकर 1 लाख 60 हजार रुपये छीनकर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के सांपला से कोरियर की दुकानों से पैसे लेकर जा हरे कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी को दो युवकों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। बाइक सवार पिस्तौल तानकर 1 लाख 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस संबंध में सांपला थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव सेहरी-खांडा निवासी विजय ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है, जाे बाजरों से कैश कलेक्शन का कार्य करता है। मंगलवार को वह सांपला पहुंचा और दो कोरियर कंपनी से कैश लेकर बाइक पर सांपला से खरखौदा जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में हसनगढ़ गांव पार करने के बाद बाइक पर दो युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। उसके ऊपर नकली पिस्तौल तानकर 1 लाख 60 हजार रुपये छीनकर ले गए। मामले की सूचना पाकर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अभी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है। लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर आए थे।
विज्ञापन