फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inauguration of Jugnu Foundation, pledge to shape the future of children

Rohtak News: जुगनू फाउंडेशन का उद्घाटन, बच्चों के भविष्य को संवारने का संकल्प

Mon, 17 Feb 2025 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Jugnu Foundation, pledge to shape the future of children
16सीटीके06... जुगनू फाउंडेशन के उद्घाटन पर नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
रोहतक। बच्चे हमारी पूंजी हैं। उनमें मानवीय मूल्यों और नागरिक चेतना का विकास करके बेहतर इंसान बनाना, हम सब की जिम्मेदारी है। यह बात पूर्व उपायुक्त व गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने रविवार को जुगनू फाउंडेशन का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि परिस्थितियां कितनी भी विकट क्यों न हों, सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है, इसलिए उम्मीद कभी न छोड़ें। बच्चों को सही दिशा देकर उनके बेहतर भविष्य का निर्माण करें।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच व समाजसेवी सुमित मकड़ौली ने कहा कि पैसा, पद और सत्ता हासिल करने की अंधी दौड़ ने हमें रोबोट बना दिया है। हमारी संवेदनाएं मरती जा रही हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष जगदीप जुगनू ने बताया कि वे लंबे समय से प्रवासी मजदूरों के बच्चों के बीच शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा में सहयोग देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी राघवेंद्र मलिक, गुलशन शर्मा, महेंद्र पंडित, आरती साहू, पूनम पंडित, धर्मपाल मलिक, अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर अनिल कुमार, अरविंद सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed