Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the satsang, the fight started over the mic

सत्संग में माइक को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

Fri, 19 Aug 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
In the satsang, the fight started over the mic
रोहतक। माता दरवाजा स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब में बुधवार की रात हुए झगड़े के बीच प्रबंधन कमेटी की प्रधानी को लेकर चल रही खींचतान सामने आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए छह मिनट की एक सीसीटीवी फुटेज बरामद की है, जिसमें सत्संग के दौरान माइक को लेकर दो लोगों के बीच हुई कहासुनी से मामला शुरू हुआ, जो मारपीट के बाद फायरिंग तक पहुंच गया।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने घायल बलदेव उर्फ विक्की के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी अभद्र व्यवहार व मारपीट का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, सुबह लेबर चौक पर समाज के गणमान्य लोगों की बैठक हुई, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान अवतार सिंह कोचर के भाई जोगेंद्र सिंह भी पहुंचे। जोगेंद्र सिंह ने मीडिया केे बताया कि उसके भाई अवतार सिंह किसी केस के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं, जो गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान हैं। प्रधान को लेकर खींचतान चल रही है। इसी के चलते पूरा मामला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, करतापुरा निवासी जयपाल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार रात को माता दरवाजा स्थित गुरुद्वारे में अपने भाई बलदेव उर्फ विक्की के साथ सत्संग में गया था। रात को करीब साढ़े 10 बजे लंगर के बाद भाई के साथ घर जाने की तैयारी में था। तभी दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। जब भाई बलदेव छुड़ाने लगा तो उसकी कमर में गोली मार दी। उधर, दूसरे पक्ष की तरफ से लिखित में शिकायत सिटी थाने में दी गई है। आरोप है कि उनके साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि मारपीट भी की गई। दो घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिटी पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वर्जन-
हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है। आरोपी पक्ष की तरफ से भी अभद्र व्यवहार व मारपीट का केस दर्ज कराया गया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूरे मामले के पीछे गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की प्रधानी को लेकर चल रही खींचतान सामने आ रही है।
- एसआई सोनू, प्रभारी गोकर्ण पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed