{"_id":"6a37d252791bee5c3201592c","slug":"in-the-satsang-children-took-a-pledge-to-say-namaste-to-their-parents-rohtak-news-c-17-roh1019-876091-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सत्संग में बच्चों ने लिया माता-पिता को नमस्ते करने का प्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सत्संग में बच्चों ने लिया माता-पिता को नमस्ते करने का प्रण
Sun, 21 Jun 2026 05:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। आर्य समाज पाकस्मा में रविवार को मासिक सत्संग व यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के बाद मुख्य वक्ता कृष्ण देव शास्त्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने हर रोज कसरत करने, साप्ताहिक हवन में शामिल होने और बुराइयों से बचने पर जोर दिया। बच्चों ने मंच से हर सुबह उठकर माता-पिता को नमस्ते करने का संकल्प लिया। विनोद आर्य के भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
नैन्सी आर्या ने देशभक्ति कविता सुनाकर सभी को जोश से भर दिया। इस अवसर पर कृष्ण आर्य प्रधान, योगेश आर्य, कुलदीप आर्य, जयभगवान आर्य, अशोक, अमित, नवीन आर्य, अंकित आर्य सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।