फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the presence of deputy commissioner banning polyethylene, polythene in-patient rearing and laptop bag

पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने वाले उपायुक्त की मौजूदगी में पॉलीथिन में मेधावियों को बांटी रिफ्रैशमेंट व लैपटॉप बैग

Sat, 27 Jul 2019 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
In the presence of deputy commissioner banning polyethylene, polythene in-patient rearing and laptop bag
शुक्रवार को जिला शिक्षा कार्यालय में मेधावियों को लैपटाप देने के दौरान बच्चों को पॉलीथिन में ब?
एक ओर तो नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) के निर्देशानुसार शहर में पॉलिथीन को बेचना व उसका प्रयोग करना प्रतिबंधित है। अगर शहर में कहीं इसका इस्तेमाल किया जाता है तो इसके लिए निगम आयुक्त को दोषी माना जाएगा। वहीं दूसरी ओर शहर के जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित सक्षम सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले मेधावियों को मंडल आयुक्त पंकज यादव व उपायुक्त आरएस वर्मा की मौजूदगी में पॉलिथीन में रिफ्रेशमेंट बांटी गई। इस कार्यक्रम में 28 मेधावियों को लैपटॉप बांटे जाने थे, जिनमें से 25 मेधावियों उपस्थित रहे। बता दें कि नगर आयुक्त रहते हुए डीसी आरएस वर्मा ने शहर में पॉलिथीन इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से दसवीं कक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले जिले के 28 मेधावियों लैपटॉप बांटे जाने थे जिनमें से 25 मेधावी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं तीन मेधावी इस कार्यक्रम से से दूर नजर आए। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले मेधावियों की सूची में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के दो, 2017-18 के तीन व 2018-19 के 23 मेधावी शामिल होने थे। सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल आयुक्त पंकज यादव व उपायुक्त आरएस वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम में सम्मानित होने से पहले मेधावियों ने पंचकुला में चल रहे कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना। इस दौरान वहीं पंचकुला में ही मौजूद सांपला की खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

उपायुक्त आरएस वर्मा ने मेधावियों के साथ साथ हर ब्लॉक के पांच-पांच विद्यालयों को भी सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में 20 डाईट मेंटर, 28 एबीआरसी, बीआरपी और 10 सक्षम संयोजक अध्यापकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डिप्टी डीईओ आदर्श सांगवान, एपीसी सुरेश हुड्डा, एपीसी राजेंद्र शर्मा, एपीसी सुरेश हुड्डा, सीएमजीजीए प्रांजल गुगलानी, बीईओ आदर्श राजन, प्राचार्या डॉ. पूष्पा शर्मा, मंजीत मलिक, जसबीर धनखड़, इंदु, मीनाक्षी व रितू मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बच्चों को इनाम पाते नहीं देख सके अभिभावक,
अपने बेटों को सम्मानित होते देखने का मन हर अभिभावक का होता है। अगर यह सम्मान जिला स्तर के कार्यक्रम में हो रहा हो तो ये उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं। परंतु जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित इस सक्षम सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले मेधावियों के साथ-साथ उनके अभिभावक व अध्यापक भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर जगह कम होने के कारण मेधावियों को तो जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में व साथ आए अभिभावकों व अध्यापकों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बैठाया गया। मेधावी व अभिभावक अलग-अलग जगह होने के कारण ये अभिभावक अपने बच्चों को सम्मानित होते नहीं देख सके। जिससे अभिभावकों में काफी रोष था। कार्यक्रम में अपने बच्चों के साथ समर गोपालपुर से पहुंचे प्रमोद कुमार, राजेंद्र कुमार व महम से पहुंचे विनोद कुमार ने बताया कि जहां उन्हें बैठाया जा रहा है, वहां पर बैठने के लिए कुर्सियां ही नहीं हैं।

जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मैं और मंडल आयुक्त पंकज यादव गए थे। इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले बच्चों को मेरे सामने पॉलीथिन में कोई खाने का सामान नहीं बांटा गया। अभी तक इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
- आरएस वर्मा, उपायुक्त, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed