फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the house where the theft took place four days ago in Salara locality, the young man again entered the same house.

सलारा मोहल्ले में चार दिन पहले जिस मकान में हुई थी चोरी, उसी मकान में फिर घुसा युवक

Mon, 18 Jul 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
In the house where the theft took place four days ago in Salara locality, the young man again entered the same house.
रोहतक। सलारा मोहल्ले में चार दिन पहले चोर जिस मकान में घुसकर मोबाइल फोन व नकदी निकाल कर ले गए थे, उसी मकान में शनिवार की रात डेढ़ बजे एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। मकान मालिक शोर सुनकर उठा और डेयरी मोहल्ला निवासी युवक अरुण उर्फ गंजा को दबोच लिया। जब वह धक्का देकर भागने लगा तो पुलिस ने आकर दबोच लिया। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सलारा मोहल्ले के जुलाहा चौक निवासी विपिन ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे वह घर के अंदर सो रहा था। तभी उसे कुछ सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो एक युवक सामान चोरी कर रहा था। अचानक मकान मालिक को देखकर भागने लगा, लेकिन पैर फिसले के कारण गिर गया। मकान मालिक ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान डेयरी मोहल्ला निवासी अरुण उर्फ गंजा बताया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी उसे धक्का देकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन-
सलारा मोहल्ले के जिस मकान में रात को युवक चोरी की नीयत से घुसा था, उस मकान में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चार दिन पहले हुई चोरी की वारदात किसी अन्य युवकों ने अंजाम दी है, जिसके काबू करने के लिए जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, प्रभारी किला रोड पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed