फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the city today: Girls showcase their talent at the college's art exhibition.

शहर में आज : महाविद्यालय की कला प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 09 Apr 2026 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
In the city today: Girls showcase their talent at the college's art exhibition.
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों के तहत ललित कला विभाग ने वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में छात्राओं की विभिन्न रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन किया गया। इसका अवलोकन सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. शमशेर अहलावत ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा ने उनका स्वागत किया। अतिथियों ने छात्राओं की मौलिकता, उत्कृष्ट शिल्पकला और समर्पण की सराहना की और प्रदर्शनी को प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम बताया।
विज्ञापन

इसी क्रम में गृहविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित लो कॉस्ट रेसिपी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष रितु हुड्डा सहित डॉ. पंकज शर्मा, मोनिका नारंग और प्रिंसी उपस्थित रहे। प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी रचनात्मकता और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed