{"_id":"666f6ca294db23ba9d05fcc4","slug":"in-the-camp-the-doctor-told-ways-to-remain-stress-free-rohtak-news-c-17-roh1020-444892-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिविर में डॉक्टर ने तनाव से मुक्त रहने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिविर में डॉक्टर ने तनाव से मुक्त रहने के उपाय बताए
Mon, 17 Jun 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद और युवा निर्माण अभियान के संयुक्त तत्वावधान मे रविवार को युवा चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। मंच संचालन परिषद के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने किया। इसमें बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय प्रधान पूनम आर्या ने युवाओं को अच्छे मित्र के लक्षण बताए। मित्र वही जो पाप करने से बचाए, अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करे और जो मुसीबत में साथ दे।
प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा यज्ञ, योग और आयुर्वेद वैदिक संस्कृति के आधार हैं। इन तीनों को अपनाकर हम अपने जीवन को सफल, सार्थक और स्वस्थ रख सकते हैं। पीजीआई से पहुंचे डॉक्टर पुरुषोत्तम ने युवाओं को तनाव से मुक्त रहने के उपाय बताए। तनाव से मुक्त होने और हमारी उर्जा को दोबारा प्राप्त करने के लिए हमें पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। शिविर का समापन सोमवार को सुबह होगा। इसमें प्रतिभावन युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। मंच संचालन सहसरपाल आर्य करेंगे। इस मौके पर डॉ. भूपेंद्र, पूर्व डीएसपी अर्जुन सिंह, सज्जन राठी, अशोक आर्य, वीरेंद्र खटकड़, श्रवण कुमार, सचिन आर्य, अजीतपाल आर्य, जगफुल ढिल्लों आदि मौजूद रहे।