{"_id":"5ee284e68ebc3e42dd7a23b6","slug":"in-sunaria-a-former-soldier-killed-the-young-man-at-parale-after-killing-him-rohtakcity-news-rtk5590274151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारिया में पूर्व फौजी ने गोलियां मारकर पैरोल पर आए युवक की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनारिया में पूर्व फौजी ने गोलियां मारकर पैरोल पर आए युवक की कर दी हत्या
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी व मौके पर लोग
- फोटो : RohtakCity
गांव सुनारियां में गांव के ही सेवानिवृत्त फौजी ने वीरवार दोपहर करीब सवा 12 बजे गोली मारकर एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। हत्या की वजह करीब तीन घंटे पहले दोनों के बीच हुई कहासुनी बताई जा रही है। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूर्व फौजी बाइक पर अपने साथी के साथ फरार हो गया। मृतक देवेंद्र उर्फ फूला ने कई साल पहले अपने गांव के ही एक युवक का मर्डर किया था। अब देवेंद्र जेल से पैरोल पर आया हुआ था। देवेंद्र तीन बहनों का इकलौता भाई था। देवेंद्र के दो बेटे और एक बेटी है। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर पूर्व फौजी समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत सतबीर निवासी सुनारियां ने बताया कि उसका बेटा देवेंद्र उर्फ फूला और उसका दोस्त सोमबीर निवासी बहुजमालपुर का मछली पालन का व्यवसाय है। सुबह किसी बात पर देवेंद्र की गांव के ही कंवरपाल के साथ कहासुनी हो गई। कंवरपाल गांव में पानी का बूस्टर चलाता है। कहासुनी होने के बाद कंवरपाल पार्षद प्रतिनिधि रामू के पास गया और पूरी कहानी बताई। इसके बाद रामू ने साथ लगते पूर्व फौजी रामकुमार उर्फ राजू के मकान में बनी बैठक में दोनों पक्षों को बुला लिया। आरोप है कि पंचायत में देवेंद्र ने कंवरपाल के साथ मारपीट की, जिसकी पुलिस को शिकायत देने के लिए कंवरपाल, रामू व पूर्व फौजी राजू शिवाजी कॉलोनी थाने में चले गए। शिकायत देने के बाद सभी होंडा सिटी कार से जब लौट रहे थे तो गांव की गली में बाइक पर देवेंद्र व सोमबीर आ रहे थे। यहां पर फिर से कहासुनी होने पर रामू व राजू ने देवेंद्र पर गोलियां चला दी। हाथ, सिर, पेट व छाती में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे पीजीआई ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर पूर्व फौजी राजू, रामू व अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है आरोपी
आरोपी देवेंद्र की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी राजकुमार उर्फ राजू सेना से रिटायर्ड होने के बाद बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। आरोपी के पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुनारियां के बूस्टर पर तैनात कर्मचारी कंवरपाल के साथ हुए झगड़े को लेकर पार्षद प्रतिनिधि राजू व मौजिज लोगों ने पंचायत की थी। इस दौरान भी दोनों पक्षों के बीच आपस में बहसबाजी हुई। पार्षद पति रामू ने कंवरपाल के साथ मारपीट की शिकायत थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को दी थी। पुलिस टीम देवेंद्र को पकड़ने गई तो वो घर पर नहीं मिला। कुछ देर बाद देवेंद्र की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर देवेंद्र के पिता के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- बलवंत सिंह, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी - फोटो : RohtakCity

गोली चलने के बाद मौके पर जांच करती एफएसएल की टीम ।- फोटो : RohtakCity