फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Rohtak, the inclination of farmers towards paddy cultivation has increased in four years

Rohtak News: रोहतक में चार साल में धान की खेती के प्रति बढ़ा किसानों का रुझान

Thu, 26 Jun 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 26 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
In Rohtak, the inclination of farmers towards paddy cultivation has increased in four years
रोहतक के मायना गांव में धान की रोपाई करते मजदूर। संवाद - फोटो : kathua
रोहतक। धान की खेती के प्रति जिले में पिछले चार साल से किसानों का रुझान बढ़ रहा है। पिछले कई साल से जिले में धान की पैदावार का आंकड़ा कृषि विभाग के लक्ष्य को निरंतर पार कर रहा है। प्रत्येक वर्ष लक्ष्य से 15 से 20 हजार हेक्टेयर अधिक धान की खेती की जा रही है।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में धान रोपाई और बिजाई का कार्य शुरू हो गया है। किसानों ने मौसम को देखकर धान की खेती शुरू कर दी है। इस बार जिले में कृषि विभाग ने 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती का लक्ष्य रखा है। हालांकि, पिछले कई साल से कृषि विभाग लक्ष्य से अधिक हेक्टेयर में पैदावार कर रहा है। कृषि विभाग ने 2024 में 50 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य को पार कर 77 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की थी। हालांकि, मौसम व अधिक बारिश के कारण कुल उत्पादन में गिरावट भी आई है। संवाद
विज्ञापन

----------

अन्य फसलों के अलावा खरीफ सीजन में धान की होती है पैदावार

कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि किसानों का धान खेती के प्रति रुझान अधिक होने का कारण खरीफ सीजन में धान का बेहतर उत्पादन होना है। उन्होंने बताया कि कपास की पैदावार हो, न हो इसका डर किसानों का रहता है, लेकिन बेहतर कमाई के लिए धान की खेती अवश्य करते हैं। जिले में कई इलाकों में जलस्तर भी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

चार साल में धान की खेती


साल हेक्टेयर लक्ष्य हेक्टेयर उपलब्धि
2021-22 50 67.7
2022-23 50 78.71
2023-24 50 89.06
2024-25 50 77

नोट : जानकारी कृषि विभाग के अनुसार हजार हेक्टेयर में।

-----------
वर्जन
खरीफ सीजन में धान की खेती के अलावा अन्य फसलों को किसान कम पसंद करते हैं। बेहतर आमदनी के लिए किसान धान की अधिक पैदावार कर रहे हैं।
- संदीप कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed