{"_id":"692e04f9dedb959fda074aab","slug":"in-rohtak-a-speeding-bus-rear-ended-another-school-bus-causing-it-to-overturn-on-the-roadside-injuring-six-children-rohtak-news-c-17-roh1019-770940-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक में तेज रफ्तार बस ने दूसरी स्कूल बस को पीछे से मारी टक्कर, सड़क किनारे पलटी, छह बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक में तेज रफ्तार बस ने दूसरी स्कूल बस को पीछे से मारी टक्कर, सड़क किनारे पलटी, छह बच्चे घायल
विज्ञापन
रोहतक के लाखनमाजरा में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूल बस। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जींद-रोहतक नेशनल हाईवे 71 पर सोमवार सुबह करीब पौने 8 बजे लाखनमाजरा के नजदीक निजी स्कूल की तेज रफ्तार बस ने दूसरी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में छह छात्रों समेत 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो छात्रों लावन्या (10) व हिमांशु (11) को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। लाखनमाजरा थाने में शाहपुर के निजी स्कूल बस के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
रोहतक के डीसी सचिन गुप्ता और एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया हादसे के बाद पीजीआई पहुंचे और सभी घायलों का हालचाल जाना। पुलिस के मुताबिक, जींद के गांव बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी जयभगवान ने बताया कि वह रोहतक के भगवतीपुर गांव में घरौंठी रोड स्थित जेड ग्लोबल स्कूल की बस चलाते हैं। सोमवार को जींद के बुढ़ाखेड़ा, अकालगढ़, पोली व हथवाला गांव से छात्रों को लेकर चले थे। उनकी बस में कुल 15 विद्यार्थी सवार थे।
वह नेशनल हाईवे से लाखनमाजरा की तरफ यू टर्न ले रहा था। रोहतक की तरफ से बाईपास होते हुए आ रही जींद जिले के गांव शाहपुर के विकास हाई स्कूल की तेज रफ्तार बस ने उनकी बस को टक्कर मार दी। इससे उनकी बस पलट गई। जैसे ही बस पलटी मां बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में बस में सवार बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी लावन्या (10), अभि (8), लवेश (11) व आदित्य (15), बस की सहायिका सुकर्मा (32) निवासी किलाजफरगढ़ व चालक जयभगवान (40) घायल हो गए। दूसरी बस में सवार जींद के शाहपुर गांव निवासी हिमांशु (11), ज्योति, प्रमोद, सुभाष व विजेंद्र भी घायल हो गए।
इस बस में शाहपुर का परिवार रेवाड़ी में शादी समारोह में भात भरने गए हुए थे। सुबह वापस जींद लौट रहे थे। घायलों को लाखनमाजरा के सीएससी केंद्र लाया गया। गंभीर रूप से घायल लावन्या व हिंमाशु को पीजीआई रेफर किया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -
चालक बोला-दूसरी बस का चालक जल्दबाजी में था, स्कूल छोड़ने थे बच्चे
चालक जयभगवान ने बताया कि उसकी बस यू टर्न ले रही थी। विकास हाई स्कूल की बस का चालक जल्दबाजी में था। वह शादी समारोह की सवारी छोड़कर स्कूल के लिए बच्चे ले जाना चाहता था। इसी चक्कर में उसने मेरी बस को टक्कर मार दी। बस सड़क किनारे पलट गई।
शोपीस बने हाईवे के सीसीटीवी कैमरे, नहीं मिली फुटेज
पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला है कि अभी कैमरों में स्टोरेज क्षमता नहीं है। इसके बाद नजदीक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की लेकिन घटनास्थल उसके कवरेज क्षेत्र से बाहर था।
-- -- -- -- -
साल में मात्र 12 बसों के लिए पुलिस ने चालान
पुलिस विभाग के मुताबिक, निजी स्कूल बसों की लगातार जांच कर रहे हैं। 2025 में अब तक 250 स्कूल बसों की जांच की गई है। इसमें से 12 बसों के चालान किए गए हैं जबकि एक बस को जब्त किया है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि नियम तोड़ने वाले स्कूल बसों के चालकों से सख्ती से निपटा जाएगा।
जींद के गांव शाहपुर के निजी स्कूल के चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए स्कूल मालिक से संपर्क किया है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। घायल छात्रों में दो को पीजीआई भेजा गया था। उनका उपचार चल रहा है।
- इंस्पेक्टर समरदीप सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा