फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   in pgi cough and etc patient test for covid 19

पीजीआई में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की भी होगी कोविड- 19 की जांच

Fri, 10 Apr 2020 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
in pgi cough and etc patient test for covid 19
रोहतक। नॉवेल कोरोना वायरस वुहान स्टेन कोविड 19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश में भी जल्द रैपिड टेस्ट शुरू होने जा रहे हैं। इसके चलते खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों को कोविड का संक्रमण है या नहीं, चंद मिनटों में पता चल पाएगा। यदि कोई व्यक्ति इस जांच में पॉजिटिव पाया जाता है तो उसको कंफर्म करने के लिए आरटी पीसीआर जांच होगी। इस दोहरी जांच प्रक्रिया से चिकित्सक संक्रमण को फैलने से रोक पाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक व भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर की वायरोलॉजी लैब में रोजाना 200 से अधिक सैंपलों की जांच हो रही है। पीजीआईएमएस रोहतक में जिले के अलावा झज्जर, गुरुग्राम, नूंह मेवात, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी 11 जिलों के सैंपल आ रहे हैं। इसके अलावा अंबाला, पंचकूला के सैंपल चंडीगढ़ भेजे जा रहे हैं। वहीं खानपुर में प्रदेश के नौ जिलों के सैंपल जांच हो रहे हैं। इन सभी जगह अभी आरटी पीसीआर जांच हो रही है। इसमें एक बार सैंपल जांच करने में छह से आठ घंटे का समय लगता है। रैपिड टेस्ट शुरू होने के बाद अधिकांश मरीजों की स्क्रीनिंग मौके पर ही हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास प्रदेश में कोविड के संक्रमण को रोकने में अधिक कामयाब होगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम में इन लैब को दी है जांच की अनुमति
- र्स्टेंड लाइफ साइंसेज, गुरुग्राम सेक्टर 34
- एसआरएल लिमिटेड गुरुग्राम, सेक्टर 18
- मार्डन डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर, जवाहर नगर गुरुग्राम
- कोर डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम
- मोलक् लैबोरेट्री, उद्योग विहार फेज चार गुरुग्राम
- पाथ काइंड डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमेटिड, सेक्टर 18 गुरुग्राम
कोविड 19 को लेकर जल्द ही रैपिड टेस्ट शुरू होने जा रहे हैं। इससे फ्लू क्लीनिक के बाद रैपिड टेस्ट से भी मरीजों का पता लगाया जा सकेगा। जिस मरीज को रैपिड टेस्ट में कोविड 19 पॉजिटिव मिलेगा उसका फिर आरटी पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। इससे मरीजों की पहचान करने में आसानी होगी और संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
सायं पांच बजे तक जांचे 82 सैंपल, सभी निगेटिव
पीजीआईएमएस की वायरोलॉजी लैब में वीरवार को लगातार दूसरे दिन किसी भी मरीज में कोविड 19 नहीं मिला है। वीरवार को शाम पांच बजे तक 82 सैंपलों की जांच की गई, इसमें सभी निगेटिव मिले हैं। फिलहाल पीजीआईएमएस में एक सिरसा की पॉजिटिव महिला उपचाराधीन है। इसके अलावा भिवानी के एक व्यक्ति की दोबारा जांच में उसे भी कोविड 19 पॉजिटिव मिला है। बहादुरगढ़ के दौ सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आना शेष है।
हरियाणा पुलिस के तीनों जवानों की रिपोर्ट मिली निगेटिव, 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन
जिला अस्पताल रोहतक में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहे हरियाणा पुलिस के तीन जवानों की कोविड 19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद वीरवार को तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीनों को स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन बताते हुए 14 दिन के लिए उनके घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। विभाग सुबह-शाम तीनों के संपर्क में रहेगा। यदि किसी को कोई समस्या होती है तो वह विभाग को बताएगा। गौरतलब है कि सोनीपत में कोविड 19 पॉजिटिव मरीज के अंतिम संस्कार में तीनों जवानों के शामिल होने के चलते इन्हें जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। वीरवार को तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर तीनों के अलावा पूरे अस्पताल ने राहत की सांस ली है। ये तीनों जिले के रहने वाले हैं, जबकि पोस्टिंग सोनीपत है। इस संबंध में जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेशचंद्र ने बताया कि तीनों का स्वास्थ्य बिल्कुल सही है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

पीजीआईएमएस की वायरोलॉजी लैब को मिलेगी दो और मशीन
पीजीआईएमएस की वायरोलॉजी लैब को जल्द ही दो और नई आरटी पीसीआर जांच करने की नई मशीनें मिलने वाली हैं। इनके आते ही संस्थान की कोविड 19 के सैंपल जांच करने की क्षमता 200 से 600 तक हो जाएगी। फिलहाल संस्थान में 100 से 200 तक सैंपलों की जांच हो रही है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र ने बताया कि नई जांच मशीन की मंजूरी मिल चुकी है और ऑर्डर भी जा चुका है। दोनों जांच मशीनें जल्द ही संस्थान में उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed