{"_id":"5f4e96b58ebc3e54c81986f8","slug":"in-one-day-get-75-new-corona-patient-rohtakcity-news-rtk5715582193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में कोरोना की डबल सेंचुरी, एक दिन में रिकॉर्ड 75 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में कोरोना की डबल सेंचुरी, एक दिन में रिकॉर्ड 75 नए मरीज मिले
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को पहली बार एक दिन में 75 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। पिछले तीन दिन में 222 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और पीजीआईएमएस संक्रमितों का पता लगाने के लिए अब रोजाना दो हजार सैंपल की जांच करेंगे। वहीं, कमल कॉलोनी में ईसीएचएस में पॉजिटिव केस मिलने से क्लीनिक को तीन सितंबर तक बंद कर दिया है।
जिले में फिलहाल 633 एक्टिव केस हैं, इनमें से 44 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं जबकि 588 होम आइसोलेट किए गए हैं। अभी तक संक्रमितों की संख्या 3131 पहुंच गई है। उपचार के दौरान 34 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में 78178 सैंपल की जांच की गई, इसमें से 74862 निगेटिव मिले हैं। राहत की बात है कि अभी तक 2465 लोगों ने कोरोना को हराया है। स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी मुसीबत भीड़-भाड़ वाले इलाके के अलावा सेक्टर के इलाके बने हुए हैं। यहां हर दिन नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। परिवार में एक पॉजिटिव मिलने के बाद सभी सदस्य संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
स्टाफ नर्स, एएनएम, नर्सिंग छात्रा भी संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में मंगलवार को प्रताप नगर में एमसीआर के एटीपी, तिलक नगर के सहायक एमसीआर को कोरोना संक्रमण मिला है। इसके अलावा केमिस्ट शॉप संचालक, बिजनेसमैन, टीचर, टेलर, पुलिस सब इंस्पेक्टर, पुलिसकर्मी, निजी बैंक कर्मचारी, मेडिसन स्टोर संचालक, रोडवेज के निरीक्षक, निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स, कलानौर पुलिस थाना का स्वीपर, बीएससी नर्सिंग की छात्रा, किला रोड का गारमेंट शॉप संचालक, गढ़ी खेड़ी की एएनएम, जिला कोर्ट का स्टेनो, दिल्ली पुलिस का जवान, खरावड़ निजी कंपनी का कर्मचारी, शौरी मार्केट का बिजनेसमैन, दिल्ली में रेलवे कर्मचारी, मेडिकल स्टोर संचालक समेत 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
पांच हजार एंटीजन किट और आएंगी
जिले में स्वास्थ्य विभाग अब तक करीब 30 हजार एंटीजन किट से जांच कर चुका है। बुधवार को जिले के लिए पांच हजार एंटीजन किट और आ रही है। इन किटों का प्रयोग हॉट स्पॉट बने एरिया में रह रहे लोगों की जांच करने में होता है।
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बुधवार से जांच में तेजी लाई जाएगी। जनता से अपील है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन