फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Mansarovar Colony, the masked men took away jewelery worth 4.5 lakhs by pointing a pistol at the daughter of a bank officer

मानसरोवर कॉलोनी में बैंक अधिकारी की बेटी पर पिस्तौल तानकर साढ़े चार लाख के जेवरात ले गए नकाबपोश

Mon, 23 Aug 2021 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
In Mansarovar Colony, the masked men took away jewelery worth 4.5 lakhs by pointing a pistol at the daughter of a bank officer
वारदात के बारे में बताते मानसरोवर कॉलोनी निवासी कपिल चावला । संवाद
मानसरोवर कॉलोनी में किराये पर रहने वाले बैंक अधिकारी के मकान में शनिवार की रात दो नकाबपोश युवकों ने 11 वर्षीय बच्ची को पिस्तौल दिखाकर साढ़े चार लाख के जेवरात निकाल कर ले गए। वारदात के समय एसबीआई के जूनियर एसोसिएट कपिल चावला अपनी पत्नी सोनिया के साथ रेलवे रोड पर कोल्ड ड्रिंक्स लेने गए थे। जाते समय नकाबपोश युवक पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, लेकिन रात का समय होने के कारण स्पष्ट दिखाई नहीं रहा है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मानसरोवर कॉलोनी निवासी सोनिया चावला ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है, जबकि पति 2017 में नेवी से सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली में पंजाबी बाग स्थित एसबीआई के ब्रांच में जूनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाने के बाद कपिल ने पेट में गड़बड़ी की बात कही। उसने पत्नी सोनिया से कहा कि स्कूटी पर मानसरोवर पार्क तक घूमकर आते हैं, वहां कोल्ड ड्रिंक्स ले लेंगे। वहां पहुंचे तो बारिश का मौसम होने के कारण कोई रेहड़ी वाला नहीं मिला। इसके बाद वे रेलवे रोड पर चले गए। वहां दोनों ने कोल्ड ड्रिंक्स पी। करीब 11 बजे आए तो घर के बाहर भीड़ जुटी थी। पूछने पर पता चला कि उसके घर में दो युवक वारदात करके गए हैं। सोनिया ने बताया कि उसने बेटी से बात की। 11 वर्षीय बेटी का कहना है कि जैसे ही मम्मी-पापा घर से निकले। उस समय वह पढ़ाई कर रही थी। तभी बाहर गेट खुलने की आवाज सुनाई दी। वह कुछ समझ पाती उससे पहले दो नकाबपोश युवक घर के अंदर दाखिल हो गए। एक युवक ने पिस्तौल निकालकर बेटी के माथे पर लगा दी। बोला, शोर मत करना, नहीं तो गोली मार दूंगा। इसी बीच बच्ची ने कहा कि, उसके मम्मी-पापा घूमने गए हैं, जल्द आ जाएंगे। इतना सुनकर एक युवक बाहर चला गया और बाइक पर बैठ गया। जबकि दूसरे ने बच्ची से कहा कि पैसे व जेवरात कहां है। जल्दी बताओ। बच्ची ने कहा कि उसे पता नहीं है। इसलिए उसने कहा ड्रेसिंग टेबल व एलईईडी के नीचे दराज में हो सकते हैं। युवक ने दोनों जगह देखा लेकिन पैसे व जेवरात नहीं मिले। इस पर युवक गुस्से में आ गया। उसने पिस्तौल दिखाकर कहा, तू झूठ बोल रही है। अगर सहीं नहीं बताया तो गोली मार दूंगा। बच्ची डर गई और उसे अलमारी वाले कमरे में ले गई। वहां युवक ने चाबी निकाल कर दराज से एक बैग निकाल लिया। बैग में करीब साढ़े 4 लाख से ज्यादा के जेवरात थे। इसके अलावा दो मोबाइल फोन व एक हजार रुपये की नकदी ले गए।
विज्ञापन

...हॉर्न बजाने पर पड़ोसियों ने टोका तो लुटेरा बोला, भीतर बड़ ज्या
पड़ोसियों ने बताया कि एक युवक अंदर जहां लूटपाट कर रहा था, उस समय दूसरा युवक बाइक पर बाहर बैठा था। वह बार-बार तेज हॉर्न बजा रहा था। पड़ोस से एक युवक बाहर निकला और कहा कि क्यूं हॉर्न बजा रहा है। लुटेरे ने कहा कि उसका दोस्त अंदर गया हुआ है। उसे बुला रहा हूं। थोड़ी देर बाद फिर युवक ने हॉर्न बजाया तो पड़ोसी ने दोबारा पूछ लिया। इस पर लुटेरा बोला, भीतर बड़ ज्या। लोकल आवाज सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने कपिल चावला के फोन पर कॉल की, लेकिन उस समय उसका मोबाइल बंद था। इसके बाद ऊपरी मंजिल पर रह रहे मकान मालिक को कॉल की और कहा कि नीचे कुछ गड़बड़ है। मकान मालिक नीचे आया और बेटी से पूछा, यह युवक कौन है। उस समय तो बेटी पिस्तौल से डर के कारण कुछ नहीं बोली। जब युवक बाइक पर बैठकर चलने लगा, तब चोर-चोर कहा। गली में एकत्रित लोगों ने बाइक का पीछा किया, लेकिन युवक बजरंग भवन की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार रोड तक मिली मोबाइल की लोकेशन, फुटेज खंगाल रही पुलिस
सोनिया ने बताया कि युवक उनके दो मोबाइल फोन भी ले गए हैं। पता चला है कि हिसार रोड के बाद मोबाइल की लोकेशन मिलनी बंद हो गई। साथ ही दूसरी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी कैद हो गए हैं। फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

रक्षाबंधन पर मायके नहीं जा सकी सोनिया
सोनिया ने बताया कि उसका मायका गोहाना अड्डे पर है। शनिवार को भाई के लिए राखी खरीदकर लाई थी। रात को घर में लूटपाट हो गई। ऐसे माहौल में रविवार को मायके नहीं जा सकी। भाई ही उसके पास आया था।
मामले में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस की दो टीमें छापेमारी कर रही हैं।
- इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed