फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   in Future 30 april not serve rashan only cooked food serve

शहर में 30 अप्रैल तक राशन वितरण नहीं, अब पका हुआ भोजन बांटा जाएगा

Fri, 10 Apr 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
in Future 30 april not serve rashan only cooked food serve
रोहतक। शहर में शनिवार से 30 अप्रैल तक राशन नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाएं एवं समाजसेवी वार्ड वाइज पक्का हुआ खाना यानि कुक्ड फूड जरूरतमंदों को घर-घर पहुंचाएंगे। इसके लिए मेयर मनमोहन गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को महाबीर पार्क स्थित लाइब्रेेेरी में राशन वितरण के लिए गठित तालमेल कमेटी की मीटिंग हुई। मीटिंग में 22 वार्डों की जिम्मेदारी सामाजिक संस्थाओं व दूसरे लोगों की तय की गई। जनसेेवा संस्थान ने 6, सति भाई सांई सेवा दल ने 7, हरिओम सेवा दल ने 4, मेयर ने 2, गुुरुद्वारा बंगला साहिब, महिला पार्षद डिंपल जैन, चौबीसी परिवार व नरेश जैन सिटी केबल वाले ने एक-एक वार्ड की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि 21 मार्च से लॉकडाउन जारी है, जिसकी 14 अप्रैल को केंद्र सरकार समीक्षा करेगी। जैसे हालात हैं, ऐसे में लॉकडाउन और आगे बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। समाजसेवी संस्थाएं अपने स्तर पर शहर के दानवीरों के सहयोग से अब तक 14 500 घरों में राशन व 3.80 लाख खाने के पैकेट बांट चुकी हैं। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी राशन डिपो के माध्यम से लोगों को राशन वितरित किया जा चुका है। जिले में 42 हजार और शहर में 22 हजार ग्रीन कार्ड धारक हैं, जिनको डिपो पर राशन मिला और न 4500 रुपये मासिक की योजना में शामिल किया गया। हरे कार्ड धारकों में उनके अनुमान के मुताबिक 40 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिनको वास्तव में सहायता की जरूरत है। इस कारण प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं व दूसरे गणमान्य लोगों की मीटिंग बुलाई गई। बैठक में तय किया कि अब शनिवार से राशन नहीं, बल्कि पक्का हुआ खाना वार्ड वाइज बांटा जाएगा। जनसेवा संस्थान, सति भाई सांई सेवा दल पहले से खाना बना रहे हैं, जबकि हरिओम सेवा दल भी गांधी कैंप एरिया में एक भवन में खाना बनाना शुरू कर देगा। मीटिंग में एलपीएस बोसार्ड के निदेशक एवं समाजसेवी राजेश जैन, एनजीओ तालमेल कमेटी के अध्यक्ष मंजुल पालीवाल, जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत परमानंद, सति भाई सांई सेवा दल के प्रधान नरेश आनंद, हरिओम सेवा दल के विजय खुराना, जनता कालोनी से समाजसेवी नरेश जैन व दूसरे गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कौन कहां बांटेगा खाना, संपर्क नंबर भी जारी
संस्थान या समाजसेवी
सति भाई सांई सेवा दल
वार्ड : 6,7,8,9,10,11 एवं 13
संपर्क करें : 9215825900, 9542455755
वार्ड 6 पार्षद सुरेंद्र चंद्र : 8950898782
वार्ड 7 मनोज कुमार : 9355160011
वार्ड 8 सुनील कुमार : 8950853810
वार्ड 9 जयभगवान : 981208792
वार्ड 10 राहुल देशवाल : 9992719999
वार्ड 11 कदम सिंह : 9315810155
वार्ड 13 कंचन खुराना : 9215558012
अशोक खुराना :
जनसेवा संस्थान
वार्ड 1,2,3,20,21 व 22
संस्था संपर्क नंबर : 9996632215, 9817573400, 9416303639
वार्ड 1 पार्षद कृष्ण सहरावत : 9354370600
वार्ड 2 सुरेश सैनी, सुमन सैनी : 9355629312
वार्ड 3 : तिलकराज : 9991834969
वार्ड 20 : पूनम किलोई, सूरजमल किलोई: 9896250748
वार्ड 21 : अनिल कुमार 7015870060
वार्ड 22 : संतोष देवी, रामू सुनारिया : 9728066860
हरिओम सेवा दल
वार्ड : 12, 14, 15 व 19
संपर्क करें : 92155105816, 8930363003, 8930273003
वार्ड 12 : मंजू हुड्डा, बिजेंद्र हुड्डा : 9812542333
वार्ड 14 : राधेश्याम ढल : 9034661185
वार्ड 15 : गुलशन : 9355670330
वार्ड 19 : मुक्ता नागपाल, दीपू नागपाल : 7206313131
मेयर मनमोहन गोयल
वार्ड 4 व 17
संपर्क करें : 9315515459, सुभाष गुप्ता 9416053868
वार्ड 4 : धर्मेंद्र गुलिया : 9050977869
वार्ड 17 : राजू सहगल : 9971280000
गुरुद्वारा बंगला साहिब
गौरव व सोहन लाल : 9541456225, 9466128297
वार्ड 5 : पार्षद गीता, सतीश कुमार 9416580827
चौबीसी परिवार : वार्ड-16
विक्की : 9254003006
वार्ड 16 : डिंपल जैन, अमित जैन : 9034552064
समाजसेवी नरेश जैन : 9896099700
वार्ड 18
पार्षद दीपिका नारा, प्रदीप नारा : 8950416077
पवन मित्तल : 9811599882
नीरज : 9416052113
जनसेवा संस्थान व सति भाई सांई दल में पहले से खाना बन रहा है, जबकि दूसरी जगह शनिवार सुबह 12 बजे से पहले व्यवस्था बन जाएगी। किसी को भूखा नहीं रहने देंगे। सुबह 10 से 12 और शाम को 5 से 7 बजे तक खाना वितरित किया जाएगा। वार्ड पार्षदों की इसमें अहम भूमिका होगी, जो पात्र लोगों तक खाना पहुंचाने में सहयोग करेंगे। खाना मंगवाने के लिए संपर्क नंबर जारी कर दिए हैं। हरे राशन कार्ड धारक गरीब परिवारों को विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed