{"_id":"5d3757ce8ebc3e6c926ac6b6","slug":"in-factory-gas-leak-rohtak-news-rtk506816791","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ फैक्टरी से गैस रिसाव से मचा हड़कंप, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ फैक्टरी से गैस रिसाव से मचा हड़कंप, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
फैक्टरी में गैस रिसाव के बाद उपायुक्त को ज्ञापन देने जाते मोहल्ला चांदपुर की ढाणी के निवासी
- फोटो : Rewari
शहर के चांदपुर की ढाणी में सोमवार को बर्फ बनाने वाली फैक्टरी से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे पास में ही स्थित प्राइवेट स्कूल के बच्चों के साथ ही मोहल्ले के लोग अनहोनी के डर से घबरा गए। कुछ बच्चों की बच्चों की तबियत खराब होने से स्कूल की छुट्टी कर दी गई। बताया जाता है कि जितनी देर गैस का रिसाव हुआ उतनी देर स्कूली बच्चों के अलावा आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
मंगलवार को स्कूल संचालक और मोहल्लेवासियों ने उपायुक्त को शिकायत देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को मामले की जांच करने के आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी फैक्ट्री से गैस का रिसाव हो चुका है। मोहल्ला चांदपुर की ढाणी निवासी सत्यबीर सिंह, पवन, मंगतू राम, कमल, विजय व रविंद्र सहित अन्य लोगों ने उपायुक्त को दिए ज्ञापन में बताया कि मोहल्ले के रिहायसी क्षेत्र में लंबे समय एक बर्फ की फैक्टरी संचालित है। सोमवार को सुबह 11 बजे फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिससे मोहल्ले के लोगों का एवं स्कूली बच्चों को सांस लेने में परेशानी होने के साथ ही उलटियां होनी शुरू हो गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। गैस के रिसाव को बढ़ता देख लोग घरों से निकालकर दूर भागने लगे। सूचना के बाद पुलिस व दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
सांस लेने में दिक्कत के बाद दी कंट्रोल रूम को सूचना
मोहल्ले के लोगों व एक प्राइवेट स्कूूल के बच्चों को सांस लेने में दिक्कत एवं उल्टी शुरू होने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद गैस को कंट्रोल किया।
विज्ञापन
सालभर पहले भी हो चुका रिसाव
बताया गया है कि इस फैक्टरी से करीब एक साल पूर्व भी गैस का रिसाव हुआ था। उस समय भी स्कूली बच्चों के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों की तबियत गई थी। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन को इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।
रिहायशी क्षेत्रों में चल रही दर्जनों फैक्टरियां
प्रतिबंध होने के बावजूद भी शहर के रिहायशी क्षेत्रों में दर्जनों फैक्टरियां चलाई जा रही है। जबकि प्रशासन को भ्ी इसकी पूरी जानकारी है। हालांकि कई बर इन फैक्ट्रियों में हादसे भी हो चुके है। करीब ढाई साल पूर्व आजाद चौक के समीप एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी। संकरी गली में फैक्ट्री होने के कारण दमकल की गाड़ियां घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाई थी, जिससे लाखों का नुकसान हुआ था। ऐसे भी जानमाल का भी खतरा हो सकता है।