फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In enmity, in Kalanaur, the young man was stabbed with a needle.

रंजिश में कलानौर में युवक को सुए से किए छह वार

Mon, 02 May 2022 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
In enmity, in Kalanaur, the young man was stabbed with a needle.
बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमले में घायल राहुल । विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
तीन माह पुरानी रंजिश के चलते कलानौर में शराब ठेके के पास खड़े 19 वर्षीय राहुल पर कस्बे के ही एक युवक ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर दिया। राहुल के कमर में छह जगह वार किए गए हैं। इस संबंध में कलानौर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कलानौर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन माह पहले उसकी कस्बे के ही युवक हिमांशु से कहासुनी हो गई थी। शनिवार शाम करीब छह बजे वह शराब ठेके के पास खड़ा था। अचानक हिमांशु आया और कमर में बर्फ तोड़ने वाले सुए से वार करने गा। जब तक वह समझ पाता, आरोपी ने छह बार वार कर दिए। वह गिर गया। इसके बाद उसने लात व घूसे मारे। मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। राहुल का कहना था कि वह अपने मामा के पास भिवानी रहता है। रविवार को उसे वापस जाना था। इससे पहले ही आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed