फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In 67 kg weight category, Aman of Rohtak defeated Manish of Bhiwani.

Rohtak News: 67 किलो भारवर्ग में रोहतक के अमन ने भिवानी के मनीष को हराया

Wed, 15 Nov 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
In 67 kg weight category, Aman of Rohtak defeated Manish of Bhiwani.
रोहतक। राज्यस्तरीय चौथी सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का मंगलवार को राजीव गांधी खेल परिसर में आगाज हुआ। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से 14 से 17 नवंबर तक होने वाली चैंपियनशिप का शुभारंभ उद्योगपति राजेश जैन ने किया। बॉक्सिंग संघ के प्रशासनिक निदेशक ओमबीर हुड्डा ने बताया कि संघ अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधू और सचिव डॉ. संदीप मोर की देखरेख में चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

पहले दिन प्रदेश के 22 जिलों से आए बॉक्सरों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। भार वर्ग 63.5 से 67 किलो में यमुनानगर के आतिश ने कैथल के विशाल, कुरुक्षेत्र के अभय सरोहा ने पलवल के दयाचंद, रोहतक के अमन ने भिवानी के मनीष, मेवात के कार्तिक दलाल ने पंचकूला के सोनू दहिया, भिवानी के शान अहलावत ने जींद के आशीष को, पंचकूला के उदयवीर ने कैथल के विकास, रेवाड़ी के राहुल ने झज्जर के लक्ष्य, राेहतक के सुल्तान राठी ने रोहतक के युवराज सिंह, हिसार के प्रवीण कुमार ने साई के मोहित, फतेहाबाद के लवप्रीत ने सिरसा के अंकुश, गुरुग्राम के शिवा ने महेंद्रगढ़ के राहुल सैनी को हराया।
विज्ञापन

भार वर्ग 80 से 86 में रोहतक के हिमांशु ने गुरुग्राम के सचिन को, भिवानी के यशपाल सिंह ने साई के अदित्य, जींद के शुभम ने अंबाला के सम्राट, करनाल के मनीष ने पंचकूला के इश्व गोत्तम, झज्जर के युवराज ने रेवाड़ी के संजीव, कुुरुक्षेत्र के चमन ने सिरसा के पारुल, कैथल के अमन बचन ने पलवल के पंकज, जींद के पारस ने हिसार के अंकित, यमुनानगर के दीपक ने कुरुक्षेत्र के पारस, झज्जर के दीपक ने मेवात के सोहित कुमार, यमुनानगर के चमन ने गुरुग्राम के नितेश मलिक को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप के 57 से 60 किलो भार वर्ग में यमुनानगर के रोहित ने मेवात के आकिब को हराया। चरखी दादरी के प्रियांशु टोकस ने पंचकूला के सुशांत, पानीपत के निक्षु ने साई के हरीश कुमार, झज्जर के हिमांशु ने करनाल के विजय कुमार, साई के नितेश देशवाल ने फतेहाबाद के अभय, जींद के नितिन ने रोहतक के मंजीत, फरीदाबाद के गौरव सोलंकी ने सिरसा के किरन राम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed