फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In 1964, Peerbodhi land was Shamlat, in 1990 it was transferred to Wakf Board: Chief Minister

1964 में पीरबोधी जमीन शामलात थी, 1990 में हुई वक्फ बोर्ड के नाम : मुख्यमंत्री

Sun, 06 Apr 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 06 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
In 1964, Peerbodhi land was Shamlat, in 1990 it was transferred to Wakf Board: Chief Minister
05सीटीके47 भैणी महाराजपुर गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। स्रोत डीपीआर
रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन से भ्रष्टाचार खत्म होगा। रोहतक में पीरबोधी की जमीन 1964 में शामलात भूमि थी। 1990 में नोटिफिकेशन जारी करके वक्फ बोर्ड के नाम कर दी गई। मामले की गहन जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। साथ ही हिसार से रोहतक आते समय महम के गांव भैणी महाराजपुर में ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कांग्रेस के स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा ने विधानसभा में कहा था कि रोहतक की पीरबोधी की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रोहतक मंडल आयुक्त पीसी मीणा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी। कमेटी में रोहतक व करनाल डीसी के अलावा रोहतक डीआरओ भी शामिल किए गए। पिछले सप्ताह जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जमीन की निशानदेही की, साथ ही कमेटी सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- हरिजन बस्ती में नहीं पीने का पानी
दोपहर हिसार से रोहतक आते समय महम से पहले भैणी महाराजपुर गांव में रुके और सड़क पर खड़े होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव की महिला सरपंच दर्शना देवी के पति अतर सिंह रापड़िया ने उनका फूलमाला से स्वागत किया। गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने तीन मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दूसरी पार हरिजन बस्ती में पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाई जाए। स्टेडियम बनाया जाए और गांव में राशन डिपो पर एक समय में ही पूरा राशन दिलवाया जाए। मुख्यमंत्री ने पेयजल लाइन बिछाने व एक समय में ही राशन बांटने का भरोसा दिया और स्टेडियममे निर्माण को लेकर कहा कि अधिकारियों से बात करके बताएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रोहतक के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री नायब सैनी गांव में रुकते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed