फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Improved recovery rate in Rohtak, 114 infected in two days, 137 recovered

रोहतक में सुधरी रिकवरी रेट, दो दिन में 114 संक्रमित मिले, 137 हुए स्वस्थ

Thu, 27 Aug 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Improved recovery rate in Rohtak, 114 infected in two days, 137 recovered
जिले में संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है लेकिन साथ ही राहत की बात है कि कोरोना का रिकवरी रेट 78 फीसदी पहुंच गया है। पिछले दो दिनों में जहां 114 संक्रमित मिले वहीं, 137 मरीजों ने कोरोना को हराया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में पीजीआईएमएस के डॉक्टर, फिजियोथैरेपिस्ट, महिला जिम ट्रेनर समेत 67 नए मरीज मिले और 70 स्वस्थ हुए। उधर, उपचार के दौरान नेहरू कॉलोनी की बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2833 पहुंच चुका है। फिलहाल 592 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 34 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं, जबकि 558 होम आइसोलेट किए गए हैं। अभी तक 2211 संक्रमित ठीक हो चुके है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 30 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। बुजुर्ग महिला की मौत बुधवार को हुई थी, लेकिन विभाग ने इसकी पुष्टि वीरवार को की है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि महिला 85 साल की थी और उन्हें कई बीमारियों ने घरे रखा था। वीरवार को जिले में तीन और मरीजों की मृत्यु हुई है, लेकिन इनकी डिटेल अभी आई नहीं है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन का आंकड़ा
दिन संक्रमित स्वस्थ
रविवार 69 33
सोमवार 72 40
मंगलवार 59 51
बुधवार 47 67
वीरवार 67 70
कोवैक्सीन की सफलता के बाद शुरू होगा दूसरे फेज का ट्रायल
पीजीआईएमएस ने कोवैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल का पहला फेज पूरा करने के बाद 81 वालंटियरों का 28 दिन बाद वाला सैंपल ड्रग कंट्रोलर जरनल ऑफ इंडिया भेज दिया है। इस सैंपल में जांच के दौरान वालंटियरों के शरीर में यदि एंटीबॉडी मिलती हैं तो यह राहत की सूचना होगी। क्योंकि इसके बाद ही कोवैक्सीन के दूसरे फेज का ट्रायल शुरू हो पाएगा। पूरी रिसर्च अब वालंटियरों में बनने वाली एंटीबाडी के स्तर पर निर्भर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसर्च के को इन्वेस्टिगेटर डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि पहले फेज के ह्यूमन ट्रायल से जुड़े वालंटियरों को वैक्सीन देने के 28 दिन बाद वाले सैंपल लिए जा चुके हैँ। शुक्रवार तक सभी वालंटियरों के सैंपल ले लिए जाएंगे और डीसीजीआई जांच के लिए भेज दिया जाएगा। इसकी जांच रिपोर्ट सही आने के बाद दूसरे फेज का कोवैक्सीन का ट्रायल जल्द शुरू हो जाएगा। दूसरे फेज का ट्रायल शुरू करने से पहले पहले फेज के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। दूसरे फेज में 750 वालंटियरों को कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी। डॉ. वर्मा ने बताया कि अब देखना यह है कि जिन वालंटियरों को वैक्सीन दी गई, उनमें एंटीबाडी बन रही है या नहीं। गौरतलब है कि डॉ. रमेश वर्मा के अलावा डॉ. ध्रुव चौधरी रिसर्च के को-इन्वेस्टिगेटर और डॉ. सविता वर्मा प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर हैं।

ये मिले कोरोना संक्रमित
सांपला की गृहिणी, छात्र, इंद्रा कॉलोनी का दुकानदार, महम की गृहिणी, सनसिटी में सरकारी कर्मचारी, बाबरा मोहल्ला की महिला सेल्समैन, किला रोड का दुकानदार, वसंत विहार की महिला जिम ट्रेनर, पुराना बस स्टैंड की गृहिणी, पब्लिक हेल्थ का कर्मचारी, महावीर कॉलोनी में दिल्ली का कर्मचारी, तहसील जुलाना की जीएनएम, इंद्रा कॉलोनी की गृहिणी, रेलवे स्टेशन का दुकानदार, चिन्योट कॉलोनी की गृहिणी, फ्रेंडस कॉलोनी में सेवानिवृत्त, संजय नगर में पेंटर, बैंसी का निजी कर्मी, गढ़ी मोहल्ला में सेल्समैन, संजय नगर में फैक्टरी संचालक, सुनारियां में स्टेज एट होम का व्यक्ति, श्रीनगर कॉलोनी का सेवानिवृत्त कर्मी, हुडा कांप्लेक्स में बिजनेसमैन, रामनगर में छात्र, गृहिणी, सेक्टर-तीन में फिजियोथैरेपिस्ट, लक्ष्मी नगर में निजी कर्मचारी, सांपला में निजी कर्मचारी, आर्य नगर में गृहिणी, सैनिक कॉलोनी में फैक्टरी कर्मी, जवाहर नगर में चालक, शास्त्री नगर की छात्रा, कमल कॉलोनी में कार डीलर, जनता कॉलोनी में बिजलीकर्मी, पाड़ा मोहल्ला की गृहिणी, नया पड़ाव की बुजुर्ग व पुरुष, पीजी हॉस्टल पीजीआईएमएस का डॉक्टर, शक्ति नगर में बैंक कर्मचारी, सेक्टर एक में सरकारी कर्मचारी, पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्स, प्रताप नगर की गृहिणी, देव कॉलोनी का टीचर, दुर्गा कॉलोनी में निजी कर्मचारी, कान्हा अपार्टमेंट की गृहिणी, पालिका बाजार का दुकानदार, गृहिणी, रूप नगर में छात्र, सल्लारा मोहल्ला में बुजुर्ग, महम में सरकारी कर्मचारी, गृहिणी, तिलक नगर में स्टेज एट होम मेल, पुराना बस स्टैंड पर फैक्टरी संचालक, पुराना हाउसिंग बोर्ड में कर्मचारी, शिव कॉलोनी में पुलिस कर्मी, जनता कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्मी, अशोक नगर का कारपेंटर, सेक्टर 35 में सरकारी बैंक का मैनेजर, काठमंडी में आईएमटी की ऑपरेटिव इंजीनियर, माडल टाउन में जरनल स्टोर से दो व्यक्ति, कैनाल गेस्ट हाउस का हेल्पर, चावला कॉलोनी में निजी कंपनी का सहायक मैनेजर, खेड़ी साध में स्टेज एट होम मेल, डी-पार्क में बुटिक संचालक, डीएलएफ कॉलोनी में स्टेज एट होम मेल, एमडीयू में प्रोफेसर संक्रमण की चपेट में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed