फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Important meeting of BJP in Rohtak, National General Secretary take meeting of ministers and MLAs

रोहतक में भाजपा की अहम बैठक: राष्ट्रीय महासचिव लेंगे मंत्रियों और विधायकों की मीटिंग, सीएम नायब रहेंगे मौजूद

Sat, 26 Oct 2024 12:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Oct 2024 12:06 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक ने बताया कि पार्टी की तरफ से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के दौरान कौन से बिंदुओं पर फोकस रहेगा, इस पर मंथन के लिए प्रदेश कार्यालय में शनिवार को दो बैठक होंगी।

विज्ञापन
Important meeting of BJP in Rohtak, National General Secretary take meeting of ministers and MLAs
रोहतक भाजपा कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की पूरी सरकार, मंत्री, विधायक व हर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आज रोहतक में होंगे। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश के सभी मंत्रियों, भाजपा विधायकों व विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर 12  बजे के करीब पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचेंगे। केबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार व कृष्ण बेदी और सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एडवोकेट वेदपाल पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक ने बताया कि पार्टी की तरफ से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के दौरान कौन से बिंदुओं पर फोकस रहेगा, इस पर मंथन के लिए प्रदेश कार्यालय में शनिवार को दो बैठक होंगी। दोपहर 12 बजे के करीब मुख्यमंत्री नायब सैनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल-कमल में पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, सांसद दुष्यंत गौतम व सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक एडवोकेट वेदपाल और तीनों प्रदेश महामंत्री के अलावा सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक विधायक भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed