फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Importance of voting rights explained in voter oath program

Rohtak News: मतदाता शपथ कार्यक्रम में मताधिकार का महत्व बताया

Thu, 12 Sep 2024 06:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 12 Sep 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Importance of voting rights explained in voter oath program
12सीटीके26..एमडीयू में मतदान करने के लिए शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभाग में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत स्वीप अभियान के तहत मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्वीप नोडल अधिकारी एवं जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी ने बताया कि संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्रीभगवान ने शपथ कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और इसकी अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी। प्राध्यापक प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया व कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए बढ़-चढ़कर वोट डालें। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बलवीर आचार्य के नेतृत्व में विभाग के प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने देश की लोकतांत्रिक मर्यादा को बनाए रखने, धर्म, वर्ग, जाति, भाषा व अन्य किसी लोभ से बिना प्रभावित हुए वोट का प्रयोग करने की शपथ ली। अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डाॅ. सुषमा नारा, डाॅ. रवि प्रभात समेत विभाग के विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed