{"_id":"60510df38ebc3e58fe368cec","slug":"immunization-campaign-will-be-conducted-on-a-large-level-on-every-monday-rohtak-news-rtk600236720","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक सोमवार को बडे़ स्तर पर चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक सोमवार को बडे़ स्तर पर चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रत्येक सोमवार को कोरोना से बचाव के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। विभाग को रोहतक के अलावा पानीपत, सोनीपत, नारनौल व झज्जर जिले के लिए कोरोना वैक्सीन मिल चुकी है। इनको जरूरत के हिसाब से संबंधित जिलों को भेजा जाएगा। रोहतक के पास स्वयं के लिए फिलहाल 15 हजार कोविशील्ड व कोवैक्सीन की डोज उपलब्ध है।
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि कुरुक्षेत्र से पांच जिलों के लिए कोरोना से बचाव की वैक्सीन लाई गई है। रोहतक के लिए इसमें 10 हजार कोविशील्ड की डोज भी शामिल है। हर जिला अपनी जरूरत के हिसाब से सिविल सर्जन रोहतक कार्यालय से अपनी वैक्सीन ले जाएगा। विभाग की ओर से हर सोमवार को जिले में बडे़ स्तर पर कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिले में अब तक 35 हजार कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज आ चुकी है और इसमें से अभी 15 हजार डोज बची हुई है। सोमवार तक स्वास्थ्य विभाग जिले में 21071 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है। मंगलवार को कोवैक्सीन की पहली डोज 151 व दूसरी डोज 110 को तथा कोविशील्ड की पहली डोज 735 व दूसरी डोज 98 को लगाई गई है। विभाग ने एक दिन में 1094 लोगों का सफल टीकाकरण किया है।
महिला टीचर व मजदूर कोरोना से संक्रमित
रोहतक। जिले में शिक्षिका व एक मजदूर कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो नए संक्रमितों के साथ जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 12356 हो गई है और कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 12152 पहुंच गई है। वहीं उपचार के दौरान अब तक 160 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 44 हो गई है। इसमें से सात मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 37 मरीज घर पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। विभाग ने सोमवार को 305 सैंपल जांच के लिए भरे थे, इसमें से दो संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को 541 सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण फैलने का प्रतिशत 4.27 व रिकवरी प्रतिशत 98.34 चल रहा है। विभाग ने कलानौर में मजदूर व सेक्टर दो की महिला टीचर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है।