फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Illegal pieces will also be fixed in legal colonies, headquarters asked for report by 30th November

Rohtak News: वैध कॉलोनियों में अवैध टुकड़ें भी होंगे पक्के, 30 नवंबर तक मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 04 Nov 2024 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Illegal pieces will also be fixed in legal colonies, headquarters asked for report by 30th November
03सीटीके03-नगर निगम कार्यालय।
रोहतक। नगर निगम की तरफ से वैध कॉलोनियों के अवैध टुकडों को पक्का किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय की तरफ से 30 नवंबर तक कॉलोनियों की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी गई है। निगम आयुक्त ने एटीपी ब्रांच से 15 नवंबर तक ग्राउंड रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2019 से अब तक शहर में 143 अवैध कॉलोनियां पनप चुकी हैं। सरकार ने 2018 में 99 कॉलोनियां को वैध किया था। उस समय 50 प्रतिशत से कम विकसित कॉलोनियां को छोड़ा गया था। जुलाई 2023 में मुख्यालय की तरफ से प्रदेशस्तर पर 131 कॉलोनियों को वैध किया गया, इनमें रोहतक की नौ कॉलोनियां शामिल थीं। साल 2011 में हुए जनसंख्या सर्वे में शहर की आबादी पौने चार लाख थी, जो 2017 में बढ़कर 5 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गई। अब अनुमान है कि आबादी 6 लाख को पार कर चुकी है। क्योंकि हर साल गांवों से लोग शहर में आकर बस रहे हैं। इसी तरह महम, कलानौर व सांपला कस्बे का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने अगस्त 2024 में जिला नगर योजनाकार विभाग के माध्यम से भेजी गई 23 कॉलोनियों को वैध किया गया था, जबकि 20 कॉलोनियों को पक्का किया गया।
विज्ञापन

कॉलोनी वैध लेकिन टुकड़े अवैध
सरकार ने कॉलोनियों को वैध तो कर दिया, लेकिन समाधान शिविर व ऑनलाइन वैध कॉलोनी में एरिया को अवैध बताया जा रहा है। इससे न तो लोगों की प्रॉपर्टी आईडी बन रही और न ही मकान की रजिस्ट्री हो पा रही है। मामला सरकार के नोटिस में है। इस कारण सरकार ने 30 नंवबर तक सभी निगमों से ऐसी कॉलोनियों की रिपोर्ट मांगी है, जहां टुकड़े अवैध बचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल एरिया में वैध हुई थीं ये कॉलोनी

गांव की सीमा कॉलोनी की संख्या
सराय अहमद 3
मकड़ौली कलां 2
मकड़ौली खुर्द 1
बैंयापुर 5
मायना 2
डोभ 1
बहु जमालपुर 1
महम खंड 5
सांपला 2
कलानौर 1

निगम एरिया में वैध हुई कॉलोनी
-ओम सिटी कॉलोनी, नियर वन सिटी
-रामराज नगर
-राजीव नगर कॉलोनी
-राजीव नगर भाग दो
- राजीव नगर
- मस्तनाथ नगर कॉलोनी भाग एक
-मस्तनाथ नगर कॉलोनी भाग दो
-मस्तनाथ नगर भाग दो
- विनय नगर

सरकार की तरफ से 30 नवंबर तक अवैध कालोनियों को लेकर रिपोर्ट मांगी है। हर कॉलोनी की जांच कर रहे हैं, जिससे पता लग जाएगा कि उसके अंदर कितना एरिया अब भी अवैध है। उस टुकड़े का पक्का होने की कितनी उम्मीद है। एटीपी ब्रांच रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे समय से पहले मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed