फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If you serve liquor without license on New Year, you will have to spend the night in jail

Rohtak News: सुविधाओं की डगर से सुहाना हुआ सफर

Mon, 30 Dec 2024 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
If you serve liquor without license on New Year, you will have to spend the night in jail
रोहतक। वर्ष 2024 में परिवहन विभाग के नाम अनेक उपलब्धियां रहीं। रोडवेज डिपो को 10 एसी बसें मिलीं।
विज्ञापन

इसके साथ ही रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या 187 पहुंच गई। इसी प्रकार रेलवे में भी विद्युतीकरण का काम पूरा हुआ। महम-हांसी लाइन का विद्युतीकरण होने से दिल्ली मंडल डीजल मुक्त हो गया है। उत्तर रेलवे का यह क्षेत्र अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो गया है। सरकार ने जनता को बेहतर बस सेवा मुहैया कराने के लिए रोडवेज डिपो को एसी बसें दी हैं। इनसे लोगों का सफर सुविधाजनक हुआ है। इन बसों को चंडीगढ़ रूट पर चलाया जा रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर भी डिपो तैयार है। इसके लिए बस स्टैंड परिसर पर चार्जिंग प्वाइंट स्टेशन स्थापित कर दिया गया है। अब इलेक्ट्रिक बसों के आने का इंतजार हैं। डिपो में एचकेआरएन के तहत दस नए परिचालकों की भी भर्ती हुई है।

बस स्टैंड पर बच्चों को दूध पिलाने वाली मां के लिए ब्रेस्ट फीडिंग रूम बनाया गया है। इसकी शुरूआत आठ मार्च 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई। रेलवे विभाग ने दिल्ली मंडल को डीजल मुक्त करने के लिए इस वर्ष रोहतक से महम-हांसी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का काम पूरा किया। इसके साथ ही उत्तर रेलवे के इस क्षेत्र में पूरी तरह विद्युत ट्रेनों का संचालन संभव हो गया है। रेलवे ने 12 जुलाई को बिजली से चलने वाली ट्रेन को यहां से गुजार कर ट्रायल पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed