फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If you don't wake up now, how will you save yourself and your loved ones?

Rohtak News: अभी नहीं चेते तो कैसे खुद व अपनों को बचाएंगे

Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
If you don't wake up now, how will you save yourself and your loved ones?
किला रोड़ बाजार में बिना मास्क के खरीदारी को पहुंचे लोग। अमर उजाला
रोहतक। कोरोना के नये वैरिएंट बीएफ.7 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। लेकिन कोरोना की तीन लहरों को झेल चुके जिलावासी महामारी को लेकर कितने अलर्ट हैं, इसका अंदाजा यहां बाजारों में लगने वाली भीड़ से लगाया जा सकता है। यहां न दुकानदार न आमजन कोई मास्क में नहीं है। कहीं सैनिटाइजर की व्यवस्था तक नहीं है। ऐसे में यदि अभी हम नहीं चेते तो कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 से कैसे खुद व अपनों को बचाएंगे।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टरों-नर्सों व स्टाफ को अतिरिक्त एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अब मेडिकल स्टाफ मास्क के अलावा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करेगा। इसके साथ ही अलग से फ्लू क्लीनिक व जांच केंद्र की व्यवस्था होगी। हालांकि अभी सामान्य लोगों के लिए गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि लोग स्वयं सुरक्षा गाइडलाइन को फॉलो करें तो सभी के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल परिसर में भी हर जगह भीड़ ही भीड़ है। इन्फ्लूएंजा, आरएसवी आदि के अलावा मौसमी बीमारियों के शिकार मरीजों की यहां भरमार है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेशचंद्र ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम सुरक्षा की गाइडलाइन मिली हैं। इसे अस्पताल में लागू किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह सुरक्षा गाइडलाइन को फॉलो कर आए और उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी ट्रेनिंग
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ट्रेनिंग होगी। इसमें सभी को बताया जाएगा कि कोरोना संक्रमणकाल के दौरान कैसे कार्य करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पुरानी बैच की वैक्सीन वापस भेज दी गई हैं। हमारे पास कोवैक्सीन का नया बैच आ गया है। जिले में कोवैक्सीन, कोविशिल्ड व कोबोवैक्स की और डोज आएंगी। हमारे पास सैंपल लेने के लिए कंटेनर हैं और सैंपल को जांच के लिए पीजीआईएमएस व अन्य प्रयोगशाला में भेजा जाता है।

ट्रॉमा सेंटर के सामने सैंपल लेने के लिए भवन फिर आरक्षित
पीजीआईएमएस के धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर को कोरोना आशंकित मरीजों का सैंपल लेने के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यहां जल्द ही सैंपल लेने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मरीजों की ब्लाक सी में भी स्क्रीनिंग जारी रहेगी। कोरोना के अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार को पीजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर शर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली और कोविड को लेकर चर्चा की है। इसमें सभी को महामारी से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा है। पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. शमशेर सिंह लोहचब ने कहा है कि डॉक्टरों को कोरोना की आशंका को देखते हुए अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक इस पर नजर बनाए हुए हैं। जल्द ही अपेक्स ट्रॉमा सेंटर के बाहर भवन को सैंपल सेंटर में तबदील कर दिया जाएगा। यहां अभी तीमारदार ठहरते थे। सर्दियों में उनके लिए यह सुविधा थी। लेकिन कोरोना को देखते हुए इसे आरक्षित किया जाएगा। यहां के तीमारदार संस्थान के रैन बसेरा में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed