फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   if u want to fight corona than eat salet and green leaf vegitable

कोरोना से बचना है तो खाए पत्तेदार सलाद, पत्तेदार सब्जियां और करें योग

Fri, 10 Apr 2020 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
if u want to fight corona than eat salet and green leaf vegitable
रोहतक। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में जारी लॉकडाउन में सब लोग अपने घरों में बंद हैं। इस समय का सदुपयोग हमें अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और खुद को फिट रहने में करना चाहिए। क्योंकि कोरोना से लड़ने के लिए हमारा इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए हमें अपने डाइट प्लान को बेहतर बनाना होगा। हमें हर तरह का सलाद खाना चाहिए। सलाद का मतलब केवल खीरा और टमाटर खाना ही नहीं होता। अच्छी सेहत के लिए पत्तेदार सब्जियों से बना ग्रीन सलाद खाएं। हरी सब्जियों के साथ अलग-अलग रंगों की सब्जियों को मिलाकर वेजिटेबल सलाद बनाएं। एक समय में लगभग 5-6 फलों का सलाद बनाएं। डायटिशियन दीप्ति गोयल और स्वाती बेनीवाल ने बताया कि अगर किसी को पूरा दिन भूख लगती रहती है और कुछ न कुछ खाते रहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि सही डाइट लें और कुछ खास बातों का ध्यान रखें।
विज्ञापन

हर तीन घंटे में कुछ खाएं
अच्छी सेहत के लिए हर तीन घंटे में उचित चीजें खाएं। सबसे पहले सुबह पेट भर नाश्ता करें। उसके तीन घंटे बाद फल, मखाने, भीगे चने या कोई भी ड्राई फ्रूट खा सकते हैं। ये इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाएंगे। दिन के भोजन में राजमा, काले चने और सफेद चने खाएं। शाम को सलाद या कुछ हल्का खाएं जो भी खाना चाहें। रात के खाने में धुली हुई दालें लें। हमेशा मौसमी सब्जियां और फल खाएं।
विज्ञापन

लॉकडाउन ने सेहत के लिए बहुत समय दिया है। किसी बीमारी से परेशान रोगी दो टाइम योग करें। सुबह और शाम 10-10 मिनट का योग शरीर के लिए फायदेमंद है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को लोम-विलोम और कपालभाति जरूर करना चाहिए। टीवी पर योग देख कर सीख सकते हैं। डायबिटीज के मरीज मीठा न खाएं। घर पर छत पर ही घूमें। सीढ़ियों पर चढ़ना-उतारना जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय-कॉफी से रिलीज होते हैं हैप्पी हार्मोन्स
चाय-कॉफी का शरीर पर चाहे कोई भी असर पड़े। लेकिन इनका सेवन करने से लोगों को मन में संतुष्टि मिलती है और प्रसन्नता होती है। जब मन खुश होता है तो बॉडी में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। इससे हम अपने आप स्वस्थ होते चले जाते हैं। दिन में दो टाइम चाय और कॉफी पिएं, लेकिन जिन्हें एसिडिटी की समस्या है वे खाली पेट चाय न पिएं। पहले कुछ बादाम या बिस्किट खा लें, उसके बाद चाय नुकसान नहीं करेगी।
डिहाइड्रेशन न हो इसलिए पानी अधिक पीना चाहिए
जो बच्चे खाने में नखरे करते थे वे भी इन दिनों केवल घर का खाना खा रहे हैं। उन्हें और स्वस्थ बनाएं। अगर बच्चे दूध नहीं पीते तो दूध से आटा गूंदकर रोटी खिलाएं। इससे दूध का कैल्शियम उनकी बॉडी को मिलेगा। तेल और घी की उनके शरीर को जरूरत होती है। इसलिए शुद्ध तेल और घी के चाहे तो पराठे खिलाएं। वे जो भी खाना चाहते हैं उन्हें घर में ही बना कर खिलाएं। साथही डिहाइड्रेशन न हो इसलिए अधिक पानी पीएं।

विटामिन सी के लिए लें संतरा और नींबू
विटामिन सी से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होता है। यह खट्टे फलों से मिलता है। इसलिए दिन में कम से कम एक बार नींबू या संतरा खाएं ताकि शरीर को विटामिन सी मिलता रहे। नींबू पानी, लस्सी और पानी पिएं ताकि इम्यून सिस्टम अच्छा हो। कोल्ड ड्रिंक के जरिये ये शरीर में आएगी जो नुकसानदायक है।
इम्यूनिटी के लिए ये सब्जी, फल और ड्रिंक हैं जरूरी
फल : संतरा, अनानास, बैरी, पपीता, कीवी, अमरूद, टमाटर
सब्जी : गाजर, पालक, गोबी, पत्तागोभी, ब्रोकली, शिमला मिर्च
ड्रिंक : ग्रीन टी, लेमन, पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed