फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the road and sewer line are not built, we will hold a tribute ceremony.

Rohtak News: सड़क और सीवर लाइन नहीं बनी तो करेंगे श्रद्धांजलि समारोह

Mon, 13 Oct 2025 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
If the road and sewer line are not built, we will hold a tribute ceremony.
17 सेक्टर के मुख्य मार्ग सैनिक पथ पर आयोजित बैठक में शामिल सेक्टर चार एक्सटेंसन के निवासी। स्र - फोटो : katra news
रोहतक। सेक्टर-4 एक्सटेंशन के निवासियों ने रविवार को सेक्टर के मुख्य मार्ग सैनिक पथ पर बैठक की। इसमें उन्होंने फैसला लिया कि अगर यहां सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो सेक्टरवासी मिलकर सड़क श्रद्धांजलि समारोह करेंगे। इसमें क्षेत्र के विधायक, पार्षद और मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब दो साल से टूटी इस सड़क पर ध्यान न देने के लिए संबंधित अधिकारियों के चित्र यहां लगाए जाएंगे। इसमें उन्हें काम न करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। इससे पहले भी इस सड़क से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चित हो चुका है। इसके लिए 10 लोगों की कमेटी का भी गठन किया गया है जो दीपावली के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उन्हें आमंत्रित करेगी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद आरडब्ल्यूए के प्रधान सुखबीर माथुर ने बताया कि दो साल से इस सड़क के आसपास के घरों में रहने वालों की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा। बैठक में रणवीर सिवाच, धर्मवीर राठी, सूबेदार सूरत सिंह, सूबेदार शमशेर कादयान, कृष्ण बधवार, कृष्ण अहलावत, जगबीर राठी, राजेंद्र राणा, महावीर मलिक, ओमप्रकाश अहलावत, संजय सांगवान और अन्य निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed