फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If it rains, the crop may get spoiled both in the field and in the market.

Rohtak News: बारिश हुई तो खेत और मंडी दोनों जगह हो सकती है फसल खराब

Sat, 13 Apr 2024 03:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
If it rains, the crop may get spoiled both in the field and in the market.
सांपला। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल तक तेज हवा के साथ-साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि तेज हवा के साथ बारिश हुई तो खेतों में खड़ी फसल खराब होगी। वहीं मंडी में बिकने से पहले सुखाने के लिए फैलाया गया अनाज भी खराब होगा। मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। अभी तक फसल को बारिश से बचाने के कोई इंतजाम नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब एक लाख तीन हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। इसमें से अभी तक करीब 25 हेक्टेयर खेतों में ही फसल की कटाई हुई है। पिछले महीने में बारिश ओलावृष्टि और तेज आंधी से करीब 30 हजार हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल जमीन में बिछ गई थी। अभी भी 80 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल खड़ी है। किसान फसल की कटाई और कढ़ाई में दिन-रात लगे हुए हैं और मंडी में अनाज पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सांपला अनाज मंडी में अब तक करीब 90 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 45 हजार की खरीद की गई है। मंडी में अधिकतर फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। अगर बारिश आती है तो खेतों में खड़ी फसल और मंडी में पहुंचा हुआ गेहूं दोनों खराब हो सकते हैं। किसान मुसीबत में फंसे हैं। पिछले दिनों भी ओलावृष्टि होने से काफी एकड़ में फसल नष्ट हो गई थी। अब फिर मौसम विभाग ने आंधी में बारिश की चेतावनी दी है। शुक्रवार की शाम को ही आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed